प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

मुरैना में धमकी के बाद युवक की पीट-पीटकर हत्या

मुरैना में धमकी के बाद युवक की पीट-पीटकर हत्या; पूर्व सरपंच के परिवार पर आरोप

मुरैना के मोहनपुरा में रहने वाले जय सिंह तोमर (25) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

मुरैना में धमकी के बाद युवक की पीट-पीटकर हत्या पूर्व सरपंच के परिवार पर आरोप

वीडियो में दिखी निर्ममता, लाठियों से हमला

मुरैना के मोहनपुरा में रहने वाले जय सिंह तोमर (25) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना का एक वीडियो सामने आया है जिसमें पूर्व सरपंच रामकरण सिंह तोमर और उसके परिजन जय सिंह को लाठियों से बेरहमी से मारते दिखाई दे रहे हैं।

गंभीर हालत में ग्वालियर भेजा, इलाज के दौरान मौत

हमले के बाद जय को गंभीर स्थिति में ग्वालियर के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। 12 नवंबर को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जय की 22 नवंबर को शादी होने वाली थी, जिससे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

पहले दी थी जान से मारने की धमकी, शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं

परिजनों ने बताया कि पूर्व सरपंच रामकरण सिंह ने कुछ दिन पहले जय को खुलेआम धमकी दी थी— “तेरी हत्या होगी… बच नहीं पाएगा।” जय ने यह धमकी पुलिस को भी बताई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।


मार्केट से जेवर लेकर लौटते समय घेरकर हमला

10 नवंबर की शाम जय अपनी शादी के लिए बाजार से जेवर लेकर घर लौट रहा था। रास्ते में पूर्व सरपंच और उसके परिजनों ने उसे घेर लिया और लाठियों से बुरी तरह पीटा। प्राथमिक उपचार के बाद उसे ग्वालियर रेफर किया गया, लेकिन दो दिन बाद उसने दम तोड़ दिया।

वीडियो वायरल, सड़क पर पटककर मारते दिखे आरोपी

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आरोपी जय को सड़क पर पटकते और लगातार पीटते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में भारी आक्रोश है।


सात पर हत्या का केस दर्ज, तीन आरोपी गिरफ्तार

सिहोनिया पुलिस ने पूर्व सरपंच रामकरण, पप्पू तोमर, सौरभ तोमर, गणेश तोमर सहित सात लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।


परिजनों ने हाईवे पर शव रखकर किया चक्का जाम

न्याय की मांग को लेकर जय के परिजनों ने हाईवे पर शव रखकर चक्का जाम किया। उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

 

यह भी पढ़े: मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड

https://www.primenewsnetwork.in/india/madhya-pradesh-faces-biting-cold/97906

Related to this topic: