प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • देहरादून: BJP के डेमोग्राफिक बयान पर कांग्रेस MLA काजी निजामुद्दीन ने कहा- 'चुनाव के लिए भ्रामक प्रचार कर रही BJP, इतिहास का हवाला देकर घेरी सत्ताधारी पार्टी'
  • घरेलू गैस आपूर्ति को लेकर प्रशासन अलर्ट, प्रशासन ने घरेलू गैस आपूर्ति समस्या के संबंध में जारी किया नंबर
  • रायबरेली: बाइक सवार छात्रों को ट्रक ने मारी टक्कर, हादसे में 2 छात्रों की मौत, 1 छात्रा गंभीर रूप से घायल, घायल छात्रा को अस्पताल में कराया भर्ती, इलाज जारी
  • आगरा: तेज रफ्तार प्राइवेट बस पलटी, हादसे में करीब 12 लोग घायल, सभी घायलों को इलाज के लिए भेजा अस्पताल
  • मेरठ: तेज रफ्तार कार का कहर, कार ने स्कूटी में मारी जोरदार टक्कर, स्कूटी और चालक को 200 मीटर तक घसीटा, पूरी घटना CCTV में कैद
  • ललितपुर: पुलिस ने करीब 1 करोड़ 71 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले 1 आरोपी को गिरफ्तार किया, 1 स्कॉर्पियो, 2 मोबाइल और 1 घड़ी बरामद
  • मुरादाबाद: रात में गांव के पास दिखा तेंदुआ, इलाके में फैली दहशत, सूचना के बाद आसपास के गांवों में लोगों से सतर्क रहने की अपील
  • अमेठी: पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, 50 हजार रुपए का इनामी अंतर्जनपदीय बदमाश गिरफ्तार, व्यापारी को अगवा कर ली थी फिरौती
  • राजस्थान में परिसीमन के बाद जुड़ेंगी 70 नई विधानसभा सीटें, जनगणना और उसके बाद होने वाले परिसीमन के बाद प्रदेश में विधायकों की संख्या 200 से बढ़कर 270 हो होगी

मप्र में किफायती आवास नीति का खाका तैयार

मप्र में किफायती आवास नीति का ब्लूप्रिंट तैयार

भोपाल। मध्य प्रदेश में शहरी आवास की बढ़ती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने ‘सस्ते घर’ का नया ब्लूप्रिंट तैयार कर लिया है।

मप्र में किफायती आवास नीति का ब्लूप्रिंट तैयार

Madhya Pradesh |

भोपाल। मध्य प्रदेश में शहरी आवास की बढ़ती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने ‘सस्ते घर’ का नया ब्लूप्रिंट तैयार कर लिया है। इसके तहत प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत अगले पांच वर्षों में 10 लाख नए आवास बनाए जाएंगे। इस योजना में आम नागरिकों के साथ-साथ निजी बिल्डरों की भागीदारी को भी शामिल किया गया है।

बनेगे EVS, LIG, MIG मकान

सरकारी सूत्रों के अनुसार, इस नई किफायती आवास नीति का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), निम्न आय वर्ग (LIG) और मध्यम आय वर्ग (MIG) के लोगों को कम कीमत पर पक्का मकान उपलब्ध कराना है। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया गया है कि बिल्डरों को किसी प्रकार का आर्थिक नुकसान न हो, ताकि निजी क्षेत्र भी इस योजना में रुचि दिखाए।

सरकार देगी कई छूट

योजना के तहत सरकार जमीन, एफएसआई (FAR) में छूट, तेजी से मंजूरी और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराएगी, जिससे आवास निर्माण की लागत कम हो सके। वहीं, बिल्डरों को तय मुनाफे के साथ मकान बेचने की अनुमति दी जाएगी। इससे शहरी क्षेत्रों में आवास संकट को कम करने में मदद मिलेगी।

बिना घर के न रहें

अधिकारियों का कहना है कि यह नीति खासतौर पर युवाओं, नौकरीपेशा वर्ग और शहरी गरीबों के लिए लाभकारी साबित होगी। सरकार का लक्ष्य है कि आने वाले वर्षों में कोई भी पात्र परिवार बिना घर के न रहे।

अंतिम मसौदा पर चल रहा है काम

फिलहाल नीति के अंतिम मसौदे पर काम चल रहा है और जल्द ही इसे कैबिनेट की मंजूरी के बाद लागू किया जाएगा। इसके लागू होते ही प्रदेश के प्रमुख शहरों और कस्बों में बड़े पैमाने पर किफायती आवास परियोजनाएं शुरू होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़े: उज्जैन में आयुर्वेदिक एम्स घोषणा

https://www.primenewsnetwork.in/india/cm-mohan-yadav-announces-ayurvedic-aiims-in-ujjain/140476

Related to this topic: