प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

नेपाल का नया फरमान

नेपाल में भारतीय वाहनों पर सख्ती, अब साल में सिर्फ 30 दिन ही मिलेगी एंट्री

पड़ोसी राष्ट्र नेपाल की नयी सरकार भारत के लोगों के लिए रोज़ाना नयी मुश्किलें खड़ी कर रही है। नेपाल में नई सरकार के गठन के बाद से दोनों देशों की सीमा पर सख्ती बढ़ गई है।

नेपाल में भारतीय वाहनों पर सख्ती अब साल में सिर्फ 30 दिन ही मिलेगी एंट्री

Nepal Tightens Rules for Indian Vehicles |

महराजगंज (उत्तर प्रदेश)। पड़ोसी राष्ट्र नेपाल की नयी सरकार भारत के लोगों के लिए रोज़ाना नयी मुश्किलें खड़ी कर रही है। नेपाल में नई सरकार के गठन के बाद से दोनों देशों की सीमा पर सख्ती बढ़ गई है। सीमा पर भारतीय वाहनों की चेकिंग को लेकर आये दिन नेपाल के सुरक्षा बलों से झड़पों की खबरें आती रहती हैं। इस बीच नेपाल की नयी सरकार ने भारतीय वाहनों की नेपाल में एंट्री को लेकर देश ने नये नियम लागू किये हैं। इसके तहत अब साल में सिर्फ 30 बार ही पर्यटक और निजी वाहनों को भंसार (शुल्क) अदा कर नेपाल में दाखिल होने की अनुमति होगी।

भारतीय वाहनों के लिए नया नियम, 30 दिन के बाद भारी जुर्माना

बालेंद्र शाह के नेतृत्व वाली नेपाल सरकार द्वारा बनाये गये नये नियम के बाद भारत के वाहन अब नेपाल में सिर्फ 30 दिन ही रुक सकेंगे। भंसार कराने के बाद भारतीय वाहन साल भर में टुकड़े-टुकड़े में या एक साथ 30 दिन ही नेपाल में रुक या रह सकते हैं। इसके बाद भंसार के साथ जुर्माना भी भरना होगा। 30 दिन से अधिक समय होने पर बाइक पर दो हजार और चार पहिया वाहनों पर प्रतिदिन 2500 नेपाली रुपये जुर्माना देना होगा।

बिना अनुमति वाहन चलाना गैरकानूनी

नेपाल सरकार ने महाशुल्क-2071 के तहत स्पष्ट किया है कि बिना अनुमति के नेपाल की सड़कों पर वाहन चलाना गैर कानूनी है। पकड़े जाने पर जुर्माने के साथ वाहनों को जब्त भी किया जा सकता है। वर्तमान में दोपहिया वाहनों के लिए 100, तीन पहिया वाहनों के लिए 400 और कार-जीप या वैन जैसे चार पहिया वाहनों के लिए 600 नेपाली रुपये प्रतिदिन का शुल्क तय किया गया है।

QR Code से होगी एंट्री

नेपाल में एंट्री के लिए भंसार की क्यूआर कोड की सुविधा शुरू किए जाने के बाद यह नई व्यवस्था भी लागू कर दी गई है। फिलहाल, माल वाहकों को इस नियम से छूट दी गई है। नेपाल सरकार ने सीमा पर लंबी लाइनों से बचने के लिए भंसार (कस्टम) प्रक्रिया को ऑनलाइन और क्यूआर कोड-आधारित (QR Code-based) कर दिया गया है। अब बॉर्डर पर घंटों इंतजार करने के बजाय, वाहन स्वामी नेपाल के सीमा शुल्क विभाग की वेबसाइट के माध्यम से Temporary Vehicle Import (TIV) के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। एंट्री क्यूआर कोड के जरिए होगी।

सरकार ने बताई सख्ती की वजह

नेपाल सरकार ने नये नियमों को लेकर कहा कि संदिग्ध गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए सख्ती बढ़ाने के लिए नये नियम लागू किये जा रहे हैं। नई व्यवस्था में क्यूआर कोड से भंसार अदा करना होगा। इससे नेपाल में प्रवेश करने वाले वाहनों का ब्योरा ऑनलाइन उपलब्ध होगा, इससे 30 बार के बाद जाने वाली गाड़ियों की पहचान आसानी से हो जाएगी।

बढ़ रहे थे अवैध प्रवेश के मामले

नेपाल सीमा स्थित कृष्णानगर के भंसार अधीक्षक मयंक कुमार कर्ण ने इस संबंध में कहा कि पिछले कुछ दिनों में भारतीय गाड़ियों के बिना इजाजत नेपाल में घुसने के मामले बढ़ गए थे। इससे टैक्स की चोरी, सुरक्षा संबंधी खतरों के साथ ही तमाम गैरकानूनी गतिविधियां बढ़ने लगी थीं। इसलिए सरकार ने भंसार के नियमों को सख्ती से लागू किया है और कुछ प्रतिबंध भी लगाए हैं।

सीमा पर लगातार बढ़ रही निगरानी

नेपाल में बालेंद्र शाह के नेतृत्व वाली सरकारी के सत्ता में आने के बाद भारत-नेपाल सीमा पर विशेष निगरानी और नियम-कायदे के पालन पर जोर बढ़ गया है। पहले 100 रुपये से अधिक के भारतीय मूल्य के सामान ले जाने पर भंसार लागू किया गया। फिर बिना एमआरपी वाले सामान ले जाने पर प्रतिबंध लगाया गया। अब नेपाल में प्रवेश करने वाले वाहनों की डिजिटल निगरानी बढ़ा दी गई है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/us-iran-talks-may-resume-next-week/203097

अमेरिका और ईरान के बीच अगले हफ्ते फिर वार्ता संभव

Related to this topic: