Putin India Visit : पुतिन के स्वागत के बाद पीएम मोदी ने गुरुवार को सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा कि अपने दोस्त, राष्ट्रपति पुतिन का भारत में स्वागत करते हुए..
पुतिन के स्वागत के बाद पीएम मोदी की पहली प्रतिक्रिया, कहा - 'भारत-रूस की दोस्ती समय की कसौटी पर खरी..' |
Putin India Visit : पुतिन के स्वागत के बाद पीएम मोदी ने गुरुवार को सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा कि अपने दोस्त, राष्ट्रपति पुतिन का भारत में स्वागत करते हुए बहुत खुशी हो रही है. आज शाम और कल हमारी बातचीत का इंतज़ार रहेगा.

प्रधानमंत्री ने पुतिन को लगाया गले
आगे उन्होंने लिखा कि भारत-रूस की दोस्ती समय की कसौटी पर खरी उतरी है, जिससे हमारे लोगों को बहुत फ़ायदा हुआ है. रूस के राष्ट्रपति पुतिन दिल्ली पहुंचे. दिल्ली के पालम टेक्निकल एयरपोर्ट पर पीएम मोदी पुतिन को रिसीव करने पहुंचे. प्रधानमंत्री ने पुतिन को गले लगाकर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. दोनों एक ही कार से प्रधानमंत्री आवास पहुंचे.
पीएम मोदी और पुतिन प्रधानमंत्री आवास पर डिनर करेंगे. वे 5 दिसंबर को दिल्ली में पीएम मोदी के साथ 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे. पुतिन की इस यात्रा पर पूरी दुनिया की नजर है. पुतिन 6 दिसंबर को आखिरी बार भारत आए थे.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/external-affairs-minister-s-jaishankar-said-in-parliament-harjeet-kaur/99848
RajyaSabha : डॉ एस जयशंकर ने गुरुवार को कहा कि जब भी डिपोर्ट किए गए लोगों को लेकर कोई फ़्लाइट आती है तो डिपोर्ट किए गए लोगों का भारत सरकार के अधिकारी ज़रूर इंटरव्यू लेते हैं.