प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

SIR पर लोकसभा में 9 दिसंबर को होगी चर्चा

Parliament : SIR पर 9 और वंदे मातरम् पर 8 दिसंबर को होगी चर्चा

Parliament : एसआईआर पर संसद में 9 दिसंबर को चर्चा होगी. विपक्ष दो दिन से एसआईआर पर चर्चा की मांग कर रहा था.

parliament  sir पर 9 और वंदे मातरम् पर 8 दिसंबर को होगी चर्चा

Parliament : SIR पर 9 और वंदे मातरम् पर 8 दिसंबर को होगी चर्चा |

Parliament : एसआईआर पर संसद में 9 दिसंबर को चर्चा होगी. विपक्ष दो दिन से एसआईआर पर चर्चा की मांग कर रहा था. स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात के बाद कांग्रेस नेता सुरेश ने कहा कि 9 दिसंबर को इलेक्टोरल रिफॉर्म्स यानी चुनावी सुधारों पर 10 घंटे बहस होगी. साथ ही उन्होंने कहा कि संसद में 8 दिसंबर को वंदे मातरम् पर चर्चा होगी. 10 घंटे का समय तय हुआ है. 

वंदे मातरम् के 150 साल पूरे

वंदे मातरम् के 150 साल पूरे हो गए हैं. पीएम मोदी चर्चा की शुरुआत करेंगे. संसद में शीतकालीन सत्र के पहले दो दिन कामकाज प्रभावित रहा. एसआईआर और वोट चोरी के आरोपों पर विपक्ष चर्चा की मांग कर रहा था. राज्यसभा में LoP मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, SIR की प्रोसेस के दौरान 12-13 लोगों की जान जा चुकी है. सदस्यों ने SIR पर रूल 267 के तहत नोटिस दिया था और सदन को SIR पर चर्चा शुरू करनी चाहिए.

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया 

किरेन रिजिजू ने कहा कि मैं इस बात से खुश हूं कि सभापति द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय फ़्लोर लीडर्स की बैठक बहुत ही फलदायी रही और हम सभी इस बात पर सहमत हुए कि सोमवार को हमारे राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर एक विशेष चर्चा होगी। यह चर्चा दोपहर 12 बजे शुरू होगी और पूरे दिन चलेगी। यह भी तय हुआ कि मंगलवार, 9 दिसंबर को चुनाव सुधारों पर चर्चा होगी।

किरेन रिजिजू ने कहा कि जब हम चुनाव सुधारों पर चर्चा करते हैं तो चुनाव और हमारी चुनावी प्रक्रिया से जुड़े कई मुद्दों पर बात की जा सकती है. संसदीय लोकतंत्र के लिए चुनावी प्रक्रिया अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए अंततः सभी ने इस चर्चा पर सहमति जताई है.

उन्होंने कहा कि मेरी विशेष अपील सभी सदस्यों से विशेषकर विपक्षी दलों से यह है कि वे लिए गए निर्णय में पूर्ण सहयोग दें. हम सब इसमें हिस्सा लेंगे और चर्चाओं व बहस के दौरान महत्वपूर्ण और सार्थक योगदान देकर संसदीय कार्यवाही को समृद्ध बनाएंगे.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/bamboo-cultivation-will-improve-the-fate-of-farmers/99616

MP News : जबलपुर। देश में बांस की मांग लगातार बढ़ रही है. एसएफआरआई के वैज्ञानिकों का कहना है कि मध्यप्रदेश में बांस की खोती की अच्छी संभावना है. मध्य प्रदेश देश का सबसे बड़ा बांस का वन क्षेत्र है. प्रदेश के 11 क्लाइमेट जोन के 18 जिले में बांस की सबसे अच्छी बेम्बूसा बालकुआं की प्रजाति मिली है.

Related to this topic: