टीएमसी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर देश में बढ़ी असुरक्षा की भावना और आतंकवाद के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए उनसे इस्तीफे की मांग की है।
देश में बढ़ी असुरक्षा की भावना के लिए अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया
टीएमसी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर देश में बढ़ी असुरक्षा की भावना और आतंकवाद के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए उनसे इस्तीफे की मांग की है। यह प्रतिक्रिया अमित शाह द्वारा गुजरात के भुज में नाम लिए बिना मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधने के बाद आई है।
ममता बनर्जी के पत्र के बाद बढ़ी राजनीतिक गर्मी
राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि अमित शाह का तीखा हमला ममता बनर्जी द्वारा चुनाव आयोग को कड़ा पत्र लिखकर एसआईआर को स्थगित करने की मांग के बाद तेज हुआ है।
टीएमसी नेतृत्व का आरोप — “देश में सुरक्षा व्यवस्था चरमरा गई”
पश्चिम बंगाल की मंत्री डॉ. शशि पांजा समेत टीएमसी के कई नेताओं ने कहा कि कश्मीर और दिल्ली में आतंकी घटनाओं से देश में असुरक्षा की भावना बढ़ी है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में घुसपैठ और आतंकी गतिविधियों के लिए गृह मंत्री अमित शाह जिम्मेदार हैं।
अदूरदर्शिता से देश की सुरक्षा ढह गई” — टीएमसी
टीएमसी नेताओं ने कहा कि अमित शाह की अदूरदर्शिता के कारण देश की सुरक्षा व्यवस्था कमजोर हुई है और एसआईआर के माध्यम से पश्चिम बंगाल में वैध वोटरों के नाम हटाने और वोट चोरी की साजिश चल रही है।
भाजपा पर भ्रम फैलाने का आरोप
टीएमसी नेताओं ने कहा कि अमित शाह पश्चिम बंगाल के बारे में भ्रम फैला कर अपनी विफलताओं को छिपाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन पश्चिम बंगाल में भाजपा की सत्ता में आने की मंशा पूरी नहीं होगी।
यह भी पढ़े: पश्चिम बंगाल में ईडी की बड़ी कार्रवाई
https://www.primenewsnetwork.in/india/ed-raids-24-locations-in-west-bengal/98431