प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • डोईवाला के मिसरवाला में सड़क किनारे बेहोश मिला युवक, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच कर रही पुलिस
  • देहरादून: धामी सरकार का डिजिटल क्रांति पर जोर, ई-गवर्नेंस से भ्रष्टाचार पर लगा अंकुश, अब घर बैठे मिलेंगी सरकारी सेवाएं
  • प्रदेश में UCC लागू होने के एक साल पूरे होने पर 27 जनवरी को मनाया जाएगा UCC दिवस, देहरादून में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन, मुख्यमंत्री धामी भी होंगे शामिल
  • ज्योतिर्मठ: चार धाम यात्रा के शीतकालीन गद्दी स्थलों सहित पंच बदरी के देव मंदिरों में उमड़ी पर्यटकों की भीड़, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की बढ़ोतरी हुई दर्ज
  • रुड़की: ठंड में सड़कों पर उतरे राज्यमंत्री विनय रोहिला, शीतकालीन व्यवस्थाओं का लिया जायजा, चौराहों पर अलाव की व्यवस्थाओं लिया जायजा
  • आज से दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर अमित शाह, ऋषिकेश के गीता भवन कार्यक्रम में होंगे शामिल
  • ग्रेटर नोएडा: इंजीनियर युवराज की कार बरामद, पूरी तरह क्षतिग्रस्त मिली मृतक इंजीनियर की गाड़ी
  • हरदोई में दो पक्षों में जमकर हुआ विवाद, घर में घुसकर जानलेवा हमला और तोड़फोड़ की गई, पुलिस की जांच में जुटी
  • अमरोहा में 18 साल के युवक ने लगाई फांसी, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मामले की जांच में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश नॉन-मेट्रो में क्रिप्टो उछाल

क्रिप्टो निवेश में उत्तर प्रदेश नंबर वन, नॉन-मेट्रो शहरों से आया सबसे बड़ा उछाल

महाराष्ट्र, कर्नाटक या आंध्र प्रदेश नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के मामले में देश में नंबर वन राज्य बन गया है।

क्रिप्टो निवेश में उत्तर प्रदेश नंबर वन नॉन-मेट्रो शहरों से आया सबसे बड़ा उछाल

Uttar Pradesh Crypto Investment |

नॉन-मेट्रो शहरों से बढ़ रहा क्रिप्टो करेंसी में निवेश

महाराष्ट्र, कर्नाटक या आंध्र प्रदेश नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के मामले में देश में नंबर वन राज्य बन गया है। भारत में क्रिप्टोकरेंसी पर पाबंदी और कानूनी अनिश्चितता के बावजूद बीते कुछ वर्षों में इसमें निवेश तेजी से बढ़ा है। खास बात यह है कि इस बार क्रिप्टो निवेश का बड़ा हिस्सा मेट्रो नहीं, बल्कि नॉन-मेट्रो शहरों से आया है।

CoinSwitch रिपोर्ट में यूपी की सबसे बड़ी हिस्सेदारी

भारत के सबसे बड़े क्रिप्टो ट्रेडिंग एक्सचेंज CoinSwitch की रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2025 में देश में कुल क्रिप्टो निवेश में उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी 13 प्रतिशत रही है। इसके साथ ही यूपी ने महाराष्ट्र को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया है। महाराष्ट्र 12.1 प्रतिशत के साथ दूसरे और कर्नाटक 7.9 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

डिजिटल एसेट्स में बढ़ी यूपी के निवेशकों की रुचि

इस डेटा से साफ है कि उत्तर प्रदेश में डिजिटल एसेट्स को लेकर निवेशकों की दिलचस्पी तेजी से बढ़ रही है। राज्य में क्रिप्टोकरेंसी में निवेश और ट्रेडिंग के लिए बिटकॉइन सबसे ज्यादा पसंद की जा रही है। हालांकि इसके अलावा निवेशकों ने स्मॉल-कैप, मिड-कैप और लार्ज-कैप क्रिप्टो टोकन्स में भी पैसा लगाया है।

क्रिप्टो निवेश अब सिर्फ मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं

CoinSwitch की रिपोर्ट ‘इंडियाज क्रिप्टो पोर्टफोलियो: हाउ इंडिया इन्वेस्ट्स 2025’ के अनुसार भारत में क्रिप्टो निवेश तेजी से बढ़ रहा है और यह अब केवल बड़े शहरों तक सीमित नहीं रहा। छोटे शहरों और कस्बों के लोग भी बड़ी संख्या में क्रिप्टो बाजार से जुड़ रहे हैं। इसी वजह से दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े मेट्रो शहर नई खरीदारी में पीछे रह गए हैं।

राज्यों के स्तर पर भी बदली तस्वीर

रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि राज्यवार आंकड़ों में उत्तर प्रदेश ने दिल्ली, महाराष्ट्र और गुजरात जैसे बड़े राज्यों को भी पीछे छोड़ दिया है। इससे साफ संकेत मिलता है कि क्रिप्टो निवेश का केंद्र अब धीरे-धीरे छोटे शहरों की ओर शिफ्ट हो रहा है।

भारत में क्रिप्टो की वैधता पर अब भी संशय

गौरतलब है कि भारत में क्रिप्टोकरेंसी को अब तक वैध मुद्रा का दर्जा नहीं मिला है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) समय-समय पर क्रिप्टो को लेकर चेतावनी देता रहा है। आरबीआई के डिप्टी गवर्नर टी. रवि शंकर पहले ही कह चुके हैं कि क्रिप्टोकरेंसी पर पूरी तरह पाबंदी लगाने के विकल्प पर विचार चल रहा है। उनका कहना है कि क्रिप्टो कोई करेंसी नहीं है और इसमें पैसे की बुनियादी खूबियां नहीं हैं। फिलहाल क्रिप्टो से होने वाली कमाई पर लगभग 30 प्रतिशत टैक्स लगाया जाता है।

छोटे शहर चला रहे भारत का क्रिप्टो बाजार

रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2025 में टियर-2 शहरों के लोगों ने CoinSwitch के कुल यूजर्स का 32.2 प्रतिशत हिस्सा बनाया। वहीं टियर-3 और टियर-4 शहरों का योगदान 43.4 प्रतिशत रहा। कुल मिलाकर छोटे शहर और कस्बे मिलकर भारत की 75 प्रतिशत से ज्यादा क्रिप्टो गतिविधियों को चला रहे हैं।

2025 में बिटकॉइन फिर बना निवेशकों की पहली पसंद

साल 2025 में बिटकॉइन क्रिप्टोकरेंसी एक बार फिर टॉप पर रही। इसमें लोगों ने सबसे ज्यादा 8.1 प्रतिशत निवेश किया, जिससे यह डॉगकॉइन से आगे निकल गई। इसके पीछे वजह वैश्विक स्तर पर बड़ी कंपनियों की बढ़ती दिलचस्पी और बेहतर होता आर्थिक माहौल माना जा रहा है।

XRP में सबसे ज्यादा खरीद-बिक्री

जहां निवेश के मामले में बिटकॉइन आगे रहा, वहीं सबसे ज्यादा ट्रेडिंग रिपल (XRP) में देखने को मिली। निवेशकों ने इसमें जमकर खरीद-बिक्री की।

क्रिप्टो निवेश में युवाओं का दबदबा

क्रिप्टो निवेशकों में युवाओं की हिस्सेदारी लगातार बढ़ रही है। 26 से 35 साल के निवेशक कुल निवेश का 45 प्रतिशत हिस्सा कर रहे हैं, जो पिछले साल 42 प्रतिशत था। वहीं 18 से 25 साल के युवा 25.3 प्रतिशत निवेश कर रहे हैं, हालांकि यह 2024 की तुलना में थोड़ा कम है। बड़ी उम्र के निवेशकों की हिस्सेदारी में खास बदलाव नहीं हुआ है।

महिलाओं की भागीदारी में भी फर्क

CoinSwitch के कुल यूजर्स में महिलाओं की हिस्सेदारी 12 प्रतिशत है, लेकिन राज्यों के हिसाब से यह आंकड़ा अलग-अलग है। क्रिप्टो निवेश में आंध्र प्रदेश की महिलाएं सबसे आगे हैं, जहां 59 प्रतिशत निवेशक महिलाएं हैं, जो पुरुषों से 18 प्रतिशत ज्यादा है।

बाजार हुआ ज्यादा परिपक्व

CoinSwitch के को-फाउंडर आशीष सिंघल ने कहा, “साल 2025 भारत के क्रिप्टो बाजार के लिए परिपक्वता का साल रहा। निवेशक अब शुरुआती उत्साह से आगे बढ़कर ज्यादा समझदारी से फैसले ले रहे हैं। मेट्रो शहरों में रुचि बनी हुई है, लेकिन नई खरीदारी में नॉन-मेट्रो शहर तेजी से उभर रहे हैं।”

यह भी पढ़े: चुनाव अधिकारी ने वोटरों को भरोसा दिया

https://www.primenewsnetwork.in/india/election-officer-assures-voters-not-to-worry/101460