प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

आंखों की सेहत का रखें ध्यान

आंखों के दर्द से कैसे बचें? जानिए आसान और असरदार उपाय

लंबे समय तक स्क्रीन देखने से आंखों पर पड़ने वाले तनाव को कुछ आसान टिप्स अपनाकर काफी हद तक कम किया जा सकता है।

आंखों के दर्द से कैसे बचें जानिए आसान और असरदार उपाय

Easy Tips to Prevent Eye Pain and Keep Your Eyes Healthy |

नई दिल्ली,(भारत)। आज के डिजिटल दौर में मोबाइल, लैपटॉप, टैबलेट और टीवी का उपयोग हमारी दिनचर्या का अहम हिस्सा बन गया है। हालांकि, लंबे समय तक लगातार स्क्रीन देखने से आंखों में दर्द, जलन, सूखापन, थकान और धुंधला दिखाई देने जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि कुछ सरल आदतें अपनाकर आंखों को लंबे समय तक स्वस्थ रखा जा सकता है।

20-20-20 नियम का करें पालन

विशेषज्ञों के अनुसार, जो लोग दिनभर स्क्रीन पर काम करते हैं, उन्हें 20-20-20 नियम का पालन करना चाहिए। इसका मतलब है कि हर 20 मिनट बाद करीब 20 सेकंड के लिए 20 फीट दूर किसी वस्तु को देखें। इससे आंखों की मांसपेशियों को आराम मिलता है और डिजिटल आई स्ट्रेन का खतरा कम होता है।

स्क्रीन और आंखों के बीच लगभग 20 से 26 इंच की रखें दूरी

इसके अलावा, दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीना, नियमित रूप से पलकें झपकाना और स्क्रीन की ब्राइटनेस को कमरे की रोशनी के अनुसार सेट करना भी जरूरी है। स्क्रीन और आंखों के बीच लगभग 20 से 26 इंच की दूरी बनाए रखें तथा सही मुद्रा में बैठकर काम करें, ताकि आंखों और गर्दन दोनों पर अतिरिक्त दबाव न पड़े।

आंखों की सुरक्षा के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

* हर 20 मिनट बाद कुछ सेकंड के लिए स्क्रीन से नजर हटाकर आंखों को आराम दें।
* मोबाइल, लैपटॉप या कंप्यूटर का इस्तेमाल उचित दूरी से करें।
* बहुत तेज रोशनी या अत्यधिक ब्राइट स्क्रीन से बचें।
* पर्याप्त नींद लें और शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए भरपूर पानी पिएं।
* आहार में हरी पत्तेदार सब्जियां, गाजर, मौसमी फल और ओमेगा-3 से भरपूर खाद्य पदार्थ शामिल करें।
* आंखों को बार-बार रगड़ने से बचें और समय-समय पर नेत्र परीक्षण कराते रहें।

डॉक्टर से नियमति परामर्श लें

यदि आंखों का दर्द लंबे समय तक बना रहे या इसके साथ तेज सिरदर्द, लगातार धुंधला दिखाई देना, आंखों में लालिमा, सूजन या अन्य गंभीर लक्षण महसूस हों, तो बिना डॉक्टर की सलाह के कोई दवा न लें। ऐसी स्थिति में जल्द से जल्द नेत्र विशेषज्ञ से परामर्श लेना सबसे सुरक्षित विकल्प है।

यह भी पढ़ेंः आषाढ़ गुप्त नवरात्रि का पांचवां दिन, पंचमी तिथि पर विशेष संयोग

Related to this topic: