प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

भारत-जापान के बीच पहला टी20 मुकाबला

राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ पर 22 सितंबर को पहली बार टी20 में भिड़ेंगी भारत-जापान की टीमें

भारत और जापान के बीच राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर 22 सितंबर को दोनों देशों की पुरुष क्रिकेट टीमें पहली बार टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में आमने-सामने होंगी।

राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ पर 22 सितंबर को पहली बार टी20 में भिड़ेंगी भारत-जापान की टीमें

Indian cricket team | (Photo: ANI)

नई दिल्ली (भारत)। भारत-जापान राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम 22 सितंबर को जापान के खिलाफ पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेलेगी। भारत 19 सितंबर से चार अक्टूबर तक जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियाई खेलों में भी हिस्सा लेगा। जापान के खिलाफ होने वाला यह टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला एशियाई खेलों से पहले भारतीय टीम को महत्वपूर्ण मैच अभ्यास देगा।

भारत-जापान के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक बयान में कहा, ‘‘जापान क्रिकेट संघ और बीसीसीआई को यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि दोनों देशों की पुरुष टीम भारत-जापान राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ के समारोह की शुरुआत के लिए एक टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेलेंगी।’’ दोनों टीमें तोचिगी प्रीफेक्चर के सानो इंटरनेशनल क्रिकेट मैदान में सुजुकी कप के लिए मुकाबला करेंगी।

यह मैच ‘स्पोर्ट 75’ पहल का पहला कदम

इस बयान में आगे कहा गया, ‘‘यह मैच ‘स्पोर्ट 75’ पहल का पहला कदम होगा। यह पहल जापानी प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची और भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच शिखर वार्ता के दौरान हुए समझौते से शुरू हुई है। इसका उद्देश्य खेल के क्षेत्र में भारत और जापान के बीच लोगों के आदान-प्रदान और सहयोग को बढ़ावा देना है। इसमें 2036 में ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी करने की भारत की महत्वाकांक्षा को भी ध्यान में रखा गया है। (इनपुट: भाषा)

यह भी पढ़ें: दशकों बाद कुपवाड़ा में कश्मीरी पंडितों ने निकाली भव्य जन्माष्टमी शोभायात्रा

Related to this topic: