प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

फीफा विश्व कप 2026ः 3-1 से हारा कतर

बोस्निया और हर्जेगोविना ने कतर को 3-1 से हराकर नॉकआउट राउंड में पहुंचने की उम्मीदें

बोस्निया और हर्ज़ेगोविना सिएटल स्टेडियम में कतर को 3-1 से हराकर नॉकआउट चरण में पहुंच गया।

बोस्निया और हर्जेगोविना ने कतर को 3-1 से हराकर नॉकआउट राउंड में पहुंचने की उम्मीदें

केरीम अलाजबेगोविक |

सिएटल,(अमेरिका)। में खेले गए अहम फुटबॉल मुकाबले में बोस्निया और हर्ज़ेगोविना ने कतर को 3-1 से शिकस्त देकर फीफा विश्व कप के नॉकआउट दौर में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को मजबूती प्रदान की। इस हार के साथ ही कतर की टूर्नामेंट में आगे बढ़ने की संभावनाएं लगभग समाप्त हो गईं।

बोस्निया के लिए जीत बेहद जरूरी

ग्रुप बी के इस मुकाबले से पहले दोनों टीमों के खाते में एक-एक अंक था, ऐसे में बोस्निया के लिए जीत बेहद जरूरी थी। टीम ने शुरुआत से ही सकारात्मक और आक्रामक रवैया अपनाया तथा खेल पर अपना दबदबा बनाए रखा। मैच के 29वें मिनट में युवा मिडफील्डर केरीम अलाजबेगोविक ने इवान बेसिक के शानदार पास को गोल में बदलकर बोस्निया को बढ़त दिलाई।

पेनल्टी बॉक्स के बाहर से गोल करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने केरीम

18 वर्षीय खिलाड़ी केरीम अलाजबेगोविक का यह गोल कई मायनों में ऐतिहासिक रहा। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, वह 1966 के बाद से विश्व कप में पेनल्टी बॉक्स के बाहर से गोल करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने फ्रांस के स्टार खिलाड़ी किलियन म्बाप्पे का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया। साथ ही, वे विश्व कप इतिहास के सबसे कम उम्र के गोल स्कोररों की सूची में भी शामिल हो गए।

पहले गोल से ही बोस्निया की बढ़त और मजबूत

पहले गोल के कुछ ही मिनट बाद बोस्निया ने अपनी बढ़त और मजबूत कर ली। सिएड कोलासिनाक के क्रॉस पर एडिन डेज़ेको के प्रयास को रोकने के दौरान कतर के डिफेंडर सुल्तान अल-ब्रेक से गेंद अपने ही गोल में चली गई, जिससे स्कोर 2-0 हो गया। हालांकि, कतर ने पहले हाफ के अंत से पहले वापसी की कोशिश की। हसन अल-हैदोस ने बॉक्स के अंदर मिले अवसर का फायदा उठाकर गोल किया और अंतर को 2-1 तक कम कर दिया। दूसरे हाफ में कतर ने बराबरी हासिल करने के लिए कई आक्रमण किए। पेड्रो मिगुएल का एक प्रयास पोस्ट से टकरा गया, जिससे टीम गोल के बेहद करीब पहुंच गई। इसके बावजूद बोस्निया की रक्षात्मक अनुशासन और मिडफील्ड नियंत्रण ने कतर को सफलता नहीं मिलने दी।

बोस्निया को पहली बार विश्व कप के राउंड ऑफ 32 में मिली जगह

मुकाबले का निर्णायक क्षण 80वें मिनट में आया, जब स्थानापन्न खिलाड़ी एर्मिन महमिक ने पेनल्टी क्षेत्र में मिले मौके को गोल में बदलकर बोस्निया की बढ़त 3-1 कर दी। इसके बाद कतर के लिए वापसी करना मुश्किल हो गया। मैच समाप्त होने पर बोस्निया और हर्ज़ेगोविना के चार अंक हो गए और टीम ग्रुप बी में स्विट्जरलैंड तथा कनाडा के बाद तीसरे स्थान पर पहुंच गई। इस महत्वपूर्ण जीत ने बोस्निया को पहली बार विश्व कप के राउंड ऑफ 32 में जगह बनाने की दौड़ में मजबूत स्थिति में ला खड़ा किया है, हालांकि अंतिम तस्वीर अन्य मैचों के परिणामों पर भी निर्भर करेगी। (एएनआई)

यह भी पढ़ेंः मौसम बदलने पर सेहत का रखें खास ख्याल: बीमारियों से बचने के लिए अपनाएं ये जरूरी सावधानियां

Related to this topic: