पूर्व क्रिकेटर पीयूष चावला ने राजस्थान रॉयल्स (RR) के ओपनिंग बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी की तारीफ की है। दोनों खिलाड़ियों ने MI के खिलाफ जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।
मुंबई (महाराष्ट्र)। पूर्व भारतीय क्रिकेटर पीयूष चावला ने राजस्थान रॉयल्स (RR) के ओपनिंग बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी की तारीफ की, जिन्होंने मंगलवार को गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 27 रन से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
छोटे मैच में बड़ा धमाका: 11 ओवरों का रोमांच
बारिश के कारण यह मैच 11-11 ओवर तक सीमित किया गया। जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने राजस्थान रॉयल्स को पहले बल्लेबाजी में 150/3 का स्कोर दिलाने में मदद की और उन्होंने 30 गेंदों में 80 रन की साझेदारी निभाई। जायसवाल नाबाद रहे और 32 गेंदों में 77 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 4 छक्के शामिल थे। वहीं वैभव सूर्यवंशी ने 14 गेंदों में 39 रन बनाकर RR को अच्छी शुरुआत दिलाई।
जायसवाल के आत्मविश्वास ने तय की जीत की दिशा
स्टार स्पोर्ट्स के 'अमूल क्रिकेट लाइव' पर बात करते हुए पीयूष चावला ने कहा कि जायसवाल शुरू से ही आत्मविश्वासी दिखे और MI के खिलाफ अपने बल्लेबाजी में दबदबा बनाए रखा। उन्होंने कहा कि 11 ओवर के छोटे मैच में 77 रन बनाना यह दिखाता है कि जायसवाल किस प्रकार का प्रभाव डाल सकते हैं। उन्होंने कहा कि, "कभी-कभी कोई खिलाड़ी किसी विशेष विरोधी टीम के खिलाफ बल्लेबाजी का आनंद लेता है और यह आत्मविश्वास उसके खेल में दिखाई देता है। यशस्वी जायसवाल पहले ही ओवर से आत्मविश्वास से भरे हुए लगे और उन्होंने पारी (innings) की दिशा तय की।"
15 साल के वैभव का वर्ल्ड क्लास गेंदबाजों पर प्रहार
वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी के बारे में चावला ने कहा कि 15 साल के इस खिलाड़ी की innings इसलिए खास रही क्योंकि उन्होंने ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह जैसे विश्व स्तरीय गेंदबाजों के खिलाफ प्रभावशाली प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा, "मुंबई इंडियंस के खिलाफ प्रदर्शन करना हमेशा खास होता है क्योंकि उनकी गेंदबाजी लाइनअप में विश्वस्तरीय गेंदबाज होते हैं। जब कोई बल्लेबाज ऐसे गेंदबाजों के सामने उत्कृष्ट प्रदर्शन करता है, तो वह स्वाभाविक रूप से लोगों की चर्चा में आ जाता है।"
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/north-korea-launches-suspected-ballistic-missile-japan-on-high-alert/155674
उत्तर कोरिया ने किया संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण, जापान में अलर्ट