प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

चंदौली में 11 दिवसीय रासलीला का आयोजन

चंदौली में 11 दिवसीय रासलीला का आयोजन, वृंदावन के कलाकारों ने मोहा श्रद्धालुओं का मन

चंदौली में अग्रवाल सेवा संस्थान में विश्व हिंदू परिषद मारवाड़ी की ओर से 11 दिवसीय रासलीला का आयोजन किया जा रहा है। वृंदावन से आए करीब 25 कलाकार भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का मंचन कर रहे हैं।

चंदौली में 11 दिवसीय रासलीला का आयोजन वृंदावन के कलाकारों ने मोहा श्रद्धालुओं का मन

चंदौली में 11 दिवसीय रासलीला का आयोजन |

चंदौली: नगर के जीटी रोड स्थित अग्रवाल सेवा संस्थान में विश्व हिंदू परिषद मारवाड़ी की ओर से वृंदावन की प्रसिद्ध रासलीला का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार की रात आयोजित बधाई कार्यक्रम में कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को भावविभोर कर दिया। धार्मिक और भक्तिमय माहौल में लोगों ने रासलीला का आनंद लिया।

वृंदावन के कलाकारों की रासलीला से भक्तिमय हुआ माहौल

आयोजकों के अनुसार, वृंदावन से आए कलाकारों की टीम लगातार 11 दिनों तक रासलीला का मंचन करेगी। कार्यक्रम प्रतिदिन शाम छह बजे शुरू होकर रात नौ बजे तक चलेगा। इस आयोजन के लिए वृंदावन से करीब 25 कलाकारों की टीम आई है, जो भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का मंचन कर रही है। बधाई कार्यक्रम के दौरान कलाकारों की प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। आयोजकों ने बताया कि अग्रवाल सेवा संस्थान में रासलीला का यह आयोजन पिछले 25 वर्षों से लगातार किया जा रहा है। 

श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील

इसका उद्देश्य लोगों को धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ना और नई पीढ़ी को भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं से परिचित कराना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग पहुंचकर रासलीला का आनंद ले रहे हैं। इस आयोजन में आत्माराम तुलसियान, सुभाष तुलसियान, विष्णु चौधरी, आनंद तोड़ी, आलोक भरूका और मनोज मोदनवाल सहित अन्य लोग सहयोग कर रहे हैं। आयोजकों ने लोगों से कार्यक्रम में पहुंचकर रासलीला का आनंद लेने की अपील की है।

ये भी पढ़ें- MLC चुनाव में नीरज कुमार का दबदबा बरकरार, चौथी बार बने विजेता
 

Related to this topic: