प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

ग्राम रोशनी में 1.36 करोड़ का फार्मिंग क्लस्टर

ग्राम रोशनी में 1.36 करोड़ का इंटीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर शुरू, 160 आदिवासी महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के अंतर्गत आने वाले खालवा विकासखंड के ग्राम रोशनी में जनजातीय महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है।

ग्राम रोशनी में 136 करोड़ का इंटीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर शुरू 160 आदिवासी महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर

Sustainable Agriculture |

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के अंतर्गत आने वाले खालवा विकासखंड के ग्राम रोशनी में जनजातीय महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। बुधवार को जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री विजय शाह ने ₹1.36 करोड़ की लागत से तैयार किए गए इंटीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर (एकीकृत कृषि क्लस्टर) का विधि-विधान से लोकार्पण किया। ​इस महत्वाकांक्षी परियोजना की शुरुआत का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की 160 आदिवासी महिलाओं को रोजगार के नए अवसरों से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है।

​आधुनिक व्यवसाय से बदलेगी तस्वीर

​इस इंटीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर के अंतर्गत महिलाओं को पारंपरिक खेती से हटकर आधुनिक और विविध व्यवसायों से जोड़ा जा रहा है। इसमें आधुनिक टैंकों के जरिए वैज्ञानिक तरीके से मछली पालन, दुग्ध उत्पादन और पशुधन प्रबंधन, आजीविका के विभिन्न स्रोतों को एक ही स्थान पर एकीकृत करना।

निरीक्षण के साथ उत्साहवर्धन भी किया

लोकार्पण के दौरान मंत्री विजय शाह ने क्लस्टर का निरीक्षण किया और वहां उपस्थित आदिवासी महिलाओं का उत्साहवर्धन किया। इस क्लस्टर के शुरू होने से न केवल इन महिलाओं को स्थानीय स्तर पर नियमित रोजगार मिलेगा, बल्कि उनके परिवारों के जीवन स्तर में भी सुधार आएगा।

यह भी पढ़े: गर्मी में पानी के लिए महिलाएं जोखिम में

 

Related to this topic: