प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

डिप्रेशन में थी 19 वर्षीय युवती, फंदे से झूलकर दी

परिजनों पर आए संकट से डिप्रेशन में थी 19 वर्षीय युवती, फंदे से झूलकर दी जान

इटावा के केंशोपुर बेनी गांव में 19 वर्षीय युवती की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

परिजनों पर आए संकट से डिप्रेशन में थी 19 वर्षीय युवती फंदे से झूलकर दी जान

19-Year-Old Woman Found Dead at Home in Etawah, Police Probe Underway |

इटावा (उत्तर प्रदेश)। सैफई थाना क्षेत्र के केंशोपुर बेनी गांव में बुधवार को एक 19 वर्षीय युवती ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। परिजनों में कोहराम मच गया और मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।

मानसिक तनाव में की आत्महत्या 

मृतका की पहचान दिव्या पुत्री वीरपाल सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दिव्या पिछले कुछ समय से परिवार में चल रही परेशानियों को लेकर मानसिक तनाव में थी। परिजनों के मुताबिक, दिव्या की भावी भाभी अंजलि ने वर्ष 2025 में आत्महत्या कर ली थी। इसी मामले में न्यायालय में तारीख लगी थी। तारीख के सिलसिले में दिव्या के माता-पिता बुधवार को इटावा न्यायालय गए हुए थे। वहीं, परिवार का एक भाई जेल में बंद बताया जा रहा है।

फांसी लगाकर दी जान

बताया गया कि माता-पिता की गैरमौजूदगी में दिव्या ने घर के कमरे में पंखे से फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। कुछ समय बाद परिजनों और आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने की जांच शुरू

पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। युवती ने किन परिस्थितियों में यह खौफनाक कदम उठाया, इसकी पड़ताल की जा रही है। परिवार में पहले हुई आत्महत्या और भाई के जेल में होने समेत अन्य परिस्थितियों को भी जांच के दायरे में रखा जा रहा है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है। 

यह भी पढ़े:   मुरैना में अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, पुलिस को देख चालक फरार 

Related to this topic: