चंदौली में चकिया पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पुलिस मुठभेड़ के बाद 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया।
₹25,000 Reward Criminal Injured and Arrested After Police Encounter in Chandauli |
चंदौली (उत्तर प्रदेश)। जनपद में वांछित एवं शातिर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चकिया पुलिस और स्वाट (SOG) टीम को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त कार्रवाई में इलिया थाना क्षेत्र का 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका एक साथी भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
चकिया क्षेत्र के गांधीनगर पुलिया की घटना
पुलिस के अनुसार सोमवार देर रात थाना चकिया क्षेत्र के गांधीनगर पुलिया पर थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह और स्वाट प्रभारी रामजनम यादव अपनी टीम के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध युवकों को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वे तेज रफ्तार से लतीफशाह की ओर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो दोनों ने बाइक जंगल की ओर मोड़ दी, जहां बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।
दोनों आरोप गिरफ्तार
आरोप है, कि इसी दौरान एक बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। उसकी पहचान अली हसन उर्फ शेरू अंसारी पुत्र फैजुल हसन निवासी शिवरामपुर, थाना चांद, जिला कैमूर (बिहार) के रूप में हुई। वह इलिया थाने से 25 हजार रुपये का इनामी और वर्ष 2025 से वांछित चल रहा था। दूसरा आरोपी सोनू अंसारी पुत्र तस्लीम अंसारी निवासी बुढ़वाई, थाना अहरौरा, जिला मिर्जापुर जंगल की ओर भाग गया, जिसे पुलिस ने कॉम्बिंग अभियान चलाकर गिरफ्तार कर लिया।
आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं में पहले से मुकदमे दर्ज
पुलिस ने मौके से एक तमंचा, दो कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। घायल बदमाश को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं में पहले से मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ेंः आजमगढ़ में पुलिस मुठभेड़ के बाद अंतर्राज्यीय टप्पेबाज गैंग का भंडाफोड़, सरगना समेत 5 गिरफ्तार