प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

डिंडोरी में पहली बार ऐसा कांड

डिंडोरी में मुख्य बाजार में कार का कांच तोड़ उड़ाए ₹40 हजार

डिंडोरी जिला मुख्यालय में दिनदहाड़े चोरी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मुख्य मार्ग स्थित वार्ड क्रमांक 6 में अज्ञात बदमाश ने कार का कांच तोड़कर ₹40 हजार चोरी कर लिए।

डिंडोरी में मुख्य बाजार में कार का कांच तोड़ उड़ाए ₹40 हजार

₹40,000 Stolen After Car Window Smashed in Dindori |

डिंडोरी (मध्यप्रदेश)। डिंडोरी जिला मुख्यालय में दिनदहाड़े चोरी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मुख्य मार्ग स्थित वार्ड क्रमांक 6 में अज्ञात बदमाश ने कार का कांच तोड़कर ₹40 हजार चोरी कर लिए। व्यस्त बाजार क्षेत्र में हुई इस घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि जिला मुख्यालय में कार का कांच तोड़कर नकदी चोरी की यह पहली बड़ी घटना है, जो अब पूरे बाजार में चर्चा का विषय बनी हुई है।

बैंक से पैसे निकालने के बाद चोर ने बनाया निशाना

जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 6 के मुख्य मार्ग पर खड़ी कार क्रमांक एमपी 52 सीए 0266 को अज्ञात चोर ने निशाना बनाया। पीड़ित राजाराम तिवारी ने बताया कि वे भारतीय स्टेट बैंक से ₹40 हजार निकालने के बाद अधिवक्ता सचिन जैन से मिलने पहुंचे थे। मुख्यमार्ग पर कार खड़ी कर वे कुछ ही मिनटों के लिए बाहर गए थे। इसी दौरान अज्ञात आरोपी ने कार के दरवाजे का कांच तोड़ दिया और भीतर रखी ₹40 हजार की नकदी लेकर फरार हो गया।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा एसबीआई बैंक शाखा सहित आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि संदिग्ध व्यक्ति की पहचान की जा सके। व्यस्त बाजार और मुख्य मार्ग पर हुई इस वारदात से व्यापारियों और आम नागरिकों में भी चिंता का माहौल है।

यह भी पढ़ें: सिंगरौली में बस संचालकों पर बड़ा एक्शन, इमरजेंसी विंडो जाम मिली तो सीधे रद्द होगा परमिट

Related to this topic: