प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

7 वर्षीय बालिका की मौत

बाराबंकी में अज्ञात जीव के काटने से 7 वर्षीय बालिका की मौत, परिवार में मचा कोहराम

बाराबंकी के डडियामऊ गांव में अज्ञात जीव के काटने के बाद 7 वर्षीय बालिका की तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बाराबंकी में अज्ञात जीव के काटने से 7 वर्षीय बालिका की मौत परिवार में मचा कोहराम

7-Year-Old Girl Dies After Alleged Bite by Unknown Creature in Barabanki |

बाराबंकी (उत्तर प्रदेश)। फतेहपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम डडियामऊ में गुरुवार एक दर्दनाक घटना में 7 वर्षीय बालिका की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार बच्ची को किसी अज्ञात जीव ने काट लिया था। जिसके बाद उसकी हालत अचानक बिगड़ गई। दिलीप कुमार की पुत्री, खुशी गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान उसके दाहिने पैर में किसी अज्ञात जीव ने काट लिया। शुरुआत में परिवार के लोगों को घटना की गंभीरता का अंदाजा नहीं हुआ, लेकिन कुछ ही देर में बच्ची की तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी।

रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के कारण अस्पताल पहुंचने में विलंब

हालत गंभीर होने पर, खुशी ने अपने पिता को इसकी जानकारी दी। बेटी की बिगड़ती स्थिति देखकर पिता उसे तत्काल निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर लेकर रवाना हुए। परिजनों का आरोप है कि रास्ते में रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के कारण उन्हें काफी देर तक रुकना पड़ा। जिससे अस्पताल पहुंचने में विलंब हुआ।

चिकित्सक ने बच्ची की जांच करके उसे मृत घोषित कर दिया

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने पर ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने बच्ची की जांच की और उसे मृत घोषित कर दिया। यह सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतका के पिता दिलीप कुमार ने कहा कि यदि रेलवे क्रॉसिंग पर अधिक समय तक रुकना न पड़ता और वे समय पर अस्पताल पहुंच जाते, तो शायद उनकी बेटी की जान बचाई जा सकती थी। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है। वहीं, अज्ञात जीव के काटने से हुई इस मौत ने ग्रामीणों में भी दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।

यह भी पढ़े:   रीवा में युवती का अवैध हथियार लहराते वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस 

Related to this topic: