प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

एयर शो की रिहर्सल से हवाई यातायात प्रभावित

वाराणसी में एयर शो की रिहर्सल से हवाई यातायात प्रभावित, 4 घंटे देरी से उड़ीं दो फ्लाइट्स

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार को वायुसेना के एयर शो की रिहर्सल के चलते हवाई यातायात प्रभावित हुआ।

वाराणसी में एयर शो की रिहर्सल से हवाई यातायात प्रभावित 4 घंटे देरी से उड़ीं दो फ्लाइट्स

एयर शो की रिहर्सल से हवाई यातायात प्रभावित |

वाराणसी: प्रस्तावित एयर शो की रिहर्सल के चलते बुधवार को लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हवाई यातायात प्रभावित हुआ। सुरक्षा कारणों से एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) ने इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस के दो विमानों को उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी। उस समय दोनों विमानों में यात्रियों की बोर्डिंग पूरी हो चुकी थी। लोग अपनी सीटों पर बैठकर उड़ान का इंतजार कर रहे थे। अनुमति नहीं मिलने के बाद यात्रियों को विमान से उतारकर टर्मिनल भवन में वापस लाया गया। दोनों विमानों में 350 से अधिक यात्री सवार थे।

एयर शो रिहर्सल के चलते दो उड़ानें रोकी गईं

जानकारी के मुताबिक, इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E-6044 को वाराणसी से चेन्नई जाना था। विमान में 183 यात्रियों की बोर्डिंग पूरी हो चुकी थी। वहीं, एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट संख्या IX-1810 को मुंबई के लिए रवाना होना था। दोनों विमान उड़ान भरने के लिए तैयार थे, लेकिन उसी दौरान वायुसेना के एयर शो का अभ्यास चल रहा था। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एटीसी ने विमानों को उड़ान की अनुमति नहीं दी। उड़ान में देरी के कारण यात्रियों को विमान से उतरकर टर्मिनल में इंतजार करना पड़ा। इस दौरान दोनों एयरलाइंस की ओर से यात्रियों के लिए नाश्ते और जलपान की व्यवस्था की गई। एयर शो का आयोजन सुबह 11:40 बजे से दोपहर दो बजे तक प्रस्तावित था। इसी कार्यक्रम की तैयारियों के तहत बुधवार को रिहर्सल की गई।

चार घंटे देरी से रवाना हुईं फ्लाइट्स

रिहर्सल खत्म होने के बाद विमानों को उड़ान की अनुमति मिली। इंडिगो की फ्लाइट को सुबह 10:55 पर रवाना होना था, लेकिन यह दोपहर 2:40 पर उड़ान भर पाई। वहीं, एयर इंडिया एक्सप्रेस की मुंबई जाने वाली फ्लाइट का निर्धारित प्रस्थान समय सुबह 10:25 बजे था। इसे दोपहर 2:31 बजे उड़ान की अनुमति मिली। गौरतलब है कि वाराणसी में 'विंग्स ओवर गंगा' थीम पर वायुसेना का एयर शो 22, 24 और 25 अक्टूबर को आयोजित किया जाना है। इसकी तैयारियों और अभ्यास के दौरान हवाई यातायात के संचालन पर भी असर पड़ रहा है। 

ये भी पढ़ें- बरेली में दिव्यांग दीपचंद्र सक्सेना की संदिग्ध मौत, संपत्ति विवाद में छोटे भाई पर हत्या का आरोप
 

Related to this topic: