प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

अखिलेश यादव का भाजपा पर तीखा हमला

शिक्षा-परीक्षा और राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर चर्चा से भाग रही सरकार: अखिलेश यादव

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर शिक्षा-परीक्षा और अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मुद्दों पर संसद में चर्चा से बचने का आरोप लगाया है।

शिक्षा-परीक्षा और राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर चर्चा से भाग रही सरकार अखिलेश यादव

Samajwadi Party Chief Akhilesh Yadav (File Photo) |

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा के लिए धन ही धर्म है। भाजपा अयोध्या में प्रभु श्रीराम के मंदिर में हुई चढ़ावा चोरी पर जवाब नहीं दे रही है। सरकार चर्चा से भाग रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि शिक्षा-परीक्षा और श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी दोनों एक दूसरे से जुड़े, हुए है। हम लोग चाहते है कि दोनों मुद्दों पर चर्चा हो। सरकार दिल्ली में छात्रों पर हुई बर्बरता पर जवाब दे।

शिक्षा-परीक्षा और राम मंदिर के मुद्दे पर संसद में चर्चा नहीं चाहती सरकार

संसद परिसर में मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के संगी-साथी अंडर ग्राउंड अन रजिस्टर्ड लोगों के तार शिक्षा-परीक्षा और राम मंदिर में हुई चढ़ावा चोरी से जुड़े है। दोनों एक जगह से संचालित होते है। विपक्ष इस पर चर्चा करना चाहता है। सरकार चर्चा नहीं करना चाहती है। भाजपा तो अब प्रभु रामजी का नाम भी नहीं लेना चाहती है। अखिलेश यादव ने कहा कि सभी ने देखा कि अयोध्या में राम धन की लूट हुई। चढ़ावा चोरी हुआ। पैसे बोरे भर कर बाहर गए। कंडों में पैसे निकले। भाजपा इन मुद्दों पर चर्चा से भाग रही है। चढ़ावा चोरी में बड़े लोग शामिल है।

सरकार ने हर वर्ग को दिया धोखा: अखिलेश यादव

यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने हर वर्ग को धोखा दिया है। आरक्षण की लूट हो गयी। नौजवानों को नौकरी, रोजगार नहीं मिल रहा है। किसानों को फसल की कीमत नहीं मिल रही है। जानकारी मिल रही है कि दिल्ली में जो छात्र-आए थे, सरकार नेटवर्क से उनका डेटा एकत्र कर रही है। भविष्य में पता नहीं क्या करे? उन्होंने कहा कि दिल्ली में नौजवानों, छात्रों के साथ बहुत बर्बरता हुई। छात्रों पर पैलेट गन चली, लाठी चली, आंसू गैस के गोले चले। उसके बाद अब सरकार छात्रों को तरह-तरह से प्रताड़ित कर रही है।

इसे भी पढ़ेंः मोहन भागवत का कनाडा दौरा: RSS प्रमुख के प्रस्तावित कार्यक्रम पर क्यों मचा है राजनीतिक घमासान? जानें पूरा विवाद

Related to this topic: