प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल तेज

यूपी MLC चुनाव: अखिलेश यादव की कार्यकर्ताओं को चेतावनी, कहा- जीत का जश्न मनाने से बचें, बीजेपी रच सकती है साजिश

यूपी MLC चुनाव परिणामों के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने जश्न न मनाने और बीजेपी की साजिशों से सावधान रहने को कहा है।

यूपी mlc चुनाव अखिलेश यादव की कार्यकर्ताओं को चेतावनी कहा- जीत का जश्न मनाने से बचें बीजेपी रच सकती है साजिश

Samajwadi Party (SP) chief Akhilesh Yadav (File Photo) |

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश विधान परिषद (MLC) की 11 सीटों के चुनाव परिणामों के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए एक अहम निर्देश जारी किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से उकसावे वाले जश्न और जुलूस से दूर रहने की अपील की है।

जश्न के नाम पर प्रदर्शन से बचें कार्यकर्ता

अखिलेश यादव ने 'एक्स' पर पोस्ट कर पार्टी कार्यकर्ताओं और विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी। उन्होंने चेतावनी दी कि आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए विरोधी दल माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं।

उन्होंने अपने संदेश में कहा, "इस जीत पर आपको और आपके साथियों को बहुत-बहुत बधाई। लेकिन ध्यान रखें कि हमें इस जीत को सोशल मीडिया के जरिए शांतिपूर्ण तरीके से लोगों तक पहुंचाना है। कोई हंगामा या जुलूस न निकालें, ताकि BJP समर्थक हमारे बीच घुसकर माहौल न बिगाड़ सकें।"

बीजेपी और सपा के बीच कड़ी टक्कर

11 सीटों (5 स्नातक और 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र) के लिए हुए इन चुनावों को राज्य के आगामी विधानसभा चुनावों का 'सेमी-फाइनल' माना जा रहा है। इनमें सत्तारूढ़ बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बीजेपी को झटका लगा, जहां सपा उम्मीदवार लाल बिहारी यादव ने शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जीत दर्ज की। वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ के गृह क्षेत्र गोरखपुर में शुरुआती उतार-चढ़ाव के बाद बीजेपी ने बढ़त बना ली।

मतगणना और आधिकारिक आंकड़े

निर्वाचन आयोग के अब तक के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 5 शिक्षक और 1 स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के परिणाम घोषित किए जा चुके हैं। मेरठ स्नातक सीट से बीजेपी के दिनेश कुमार गोयल विजयी रहे हैं। इसके अलावा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में लखनऊ और मेरठ से बीजेपी, जबकि वाराणसी व आगरा से सपा उम्मीदवारों ने बाजी मारी है।
(भाषांतर: Ravi Pandey । इनपुट: ANI)

यह भी पढ़ें: यूपी एमएलसी चुनाव: आगरा सीट पर जीते सपा के आकाश अग्रवाल, मतगणना के दौरान हंगामे और बूथ कैप्चरिंग का आरोप

Related to this topic: