प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

राजा भैया के समर्थन में उतरे अक्षय प्रताप सिंह

राजा भैया के समर्थन में उतरे अक्षय प्रताप सिंह, चंद्रशेखर आजाद को दी नसीहत

प्रतापगढ़ में माफिया और शस्त्र प्रदर्शन को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के बयान पर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल ने पलटवार किया है।

राजा भैया के समर्थन में उतरे अक्षय प्रताप सिंह चंद्रशेखर आजाद को दी नसीहत

राजा भैया के समर्थन में उतरे अक्षय प्रताप सिंह |

प्रतापगढ़: माफिया और शस्त्र प्रदर्शन को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। नगीना सांसद और आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद के बयान पर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल ने पलटवार किया है। उन्होंने राजा भैया का बचाव करते हुए चंद्रशेखर आजाद को राजनीतिक बयान देने से पहले सही जानकारी रखने की नसीहत दी है। दरअसल, प्रयागराज के फूलपुर में एक जनसभा के दौरान चंद्रशेखर आजाद ने राजा भैया का नाम लिए बिना माफिया और शस्त्र प्रदर्शन को लेकर सरकार पर सवाल उठाए थे। 

चंद्रशेखर आजाद के बयान पर अक्षय प्रताप सिंह का पलटवार

उन्होंने आरोप लगाया कि एक तरफ प्रदेश को माफिया मुक्त बनाने की बात कही जाती है, वहीं दूसरी तरफ कुछ लोगों के शस्त्र प्रदर्शन से गरीबों में भय का माहौल पैदा होता है। चंद्रशेखर आजाद के इसी बयान पर अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि राजा भैया सरकार में नहीं हैं। उनकी अपनी राजनीतिक पार्टी है। उन्होंने यह भी कहा कि राजा भैया की पार्टी का भाजपा के साथ कोई गठबंधन नहीं है। गोपाल जी ने चंद्रशेखर आजाद को नसीहत देते हुए कहा कि एक राजनीतिक व्यक्ति को किसी भी मुद्दे पर बयान देने से पहले सही जानकारी रखनी चाहिए। 

शस्त्र पूजन को बताया धार्मिक परंपरा

शस्त्र पूजन का समर्थन करते हुए गोपाल जी ने कहा कि दशहरे पर शस्त्र पूजन हमारी धार्मिक और पारंपरिक मान्यताओं का हिस्सा है। उनके मुताबिक, इस आयोजन में सभी जातियों के लोग शामिल हुए थे, जिनमें दलित और गरीब वर्ग के लोग भी मौजूद थे। उन्होंने राजा भैया के सामाजिक कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि वह गरीबों और जरूरतमंदों को अपना परिवार मानते हैं और जरूरतमंदों की मदद करते हैं। गोपाल जी ने बांग्लादेश में दलितों पर अत्याचार के मुद्दे पर भी राजनीतिक दलों की चुप्पी को लेकर सवाल उठाए। 

ये भी पढ़ें- वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में भारत की अगुवाई करेंगी मीराबाई चानू, 27 अक्टूबर से चीन में शुरू होगा मुकाबला
 

Related to this topic: