प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बंगाल चुनाव में गरमाई सियासत

अमित शाह की टीएमसी को सीधी चेतावनी, ममता बनर्जी ने चुनाव के दिन प्रचार पर उठाए सवाल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में रह कर राज्य के 16 जिलों के 152 विधानसभा सीटों पर प्रथम चरण में हुए चुनाव के बारें में अपनी पार्टी के नेताओं से जानकारी ली।

अमित शाह की टीएमसी को सीधी चेतावनी ममता बनर्जी ने चुनाव के दिन प्रचार पर उठाए सवाल

Amit Shah Warns TMC 'Gundas' as Mamata Questions PM-HM Presence |

कोलकाता (पश्चिम बंगाल)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा के प्रदेश मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम में रह कर राज्य के सोलह जिलों के 152 विधानसभा सीटों पर प्रथम चरण में हुए चुनाव के बारें में अपनी पार्टी के नेताओं से जानकारी ली ही, पार्टी के चुनावी सभाओं में शिरकत भी की। उन्होंने कहा कि 29 अप्रैल को टीएमसी के गुडों ने वोटरों को छुआ तो वे (अमित शाह) उन्हें सीधे बंगाल की खाड़ी में फेंक देंगे।

दूसरे चरण तक बंगाल में डेरा

केंद्रीय गृह मत्री अमित शाह पिछले दो दिन से बंगाल में हैं और वे दूसरे चरण में 29 अप्रलै को होने वाले चुनाव तक यही रहेंगे। प्हले चरण में 23 अप्रैल को प्रथम चरण में हुए चुनाव को वे और प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी भी बंगाल में हैं।

हुगली और हाबरा में की चुनावी सभा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हुगली और उत्तर चौबीस परगना जिले के हाबरा और अशोक नगर में भाजपा के चुनावी सभा में शिरकत की। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस बार भाजपा की सरकार बनना और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का शासन समाप्त होना तय है। उन्होंने टीएमसी के गुडों और सिडीकेट को पहले की तरह ही चेताया कि भाजपा सरकार उनकी खबर लेगी। उन्होंने भाजपा के शपथ पत्र में किए गए वादों पूरा करने का भरोसा दिया। उन्होंने हाबरा और अशोक नगर में मेट्रो चलाने की ऐलान किया।

ममता बनर्जी का पलटवार, भाजपा पर माहौल बिगाड़ने का आरोप

वहीं, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता के बऊबाजार की टीएमसी की चुनावी सभा में कहा कि भाजपा के शीर्ष नेता वोटिंग के दिन भी प्रचार करने आए हैं। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि क्या वे यहां के माहौल को गर्म करने आए हैं। उन्होंने दावा कि प्रथम चरण में हुआ चुनाव टीएमसी के पक्ष में है। उन्होंने संभुनाथ पंडित रोड में रोड शो किया।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/record-voter-turnout-in-west-bengal-and-tamil-nadu/178663

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग, मतदाताओं ने रचा नया इतिहास

Related to this topic: