प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

पिछड़ा गांव बताने पर लोगों की भावना को पहुंची ठेस

नागदा को 'छोटा गांव' बताने पर अमिताभ बच्चन के खिलाफ केस दर्ज

'कौन बनेगा करोड़पति' (KBC) के होस्ट और महानायक अमिताभ बच्चन एक टिप्पणी के कारण विवादों में घिर गये हैं। उन पर प्रदेश के उज्जैन जिले के प्रमुख औद्योगिक शहर नागदा की छवि खराब करने का आरोप लगा है।

नागदा को छोटा गांव बताने पर अमिताभ बच्चन के खिलाफ केस दर्ज

फाइल फोटो |

उज्जैन। 'कौन बनेगा करोड़पति' (KBC) के होस्ट और महानायक अमिताभ बच्चन एक टिप्पणी के कारण विवादों में घिर गये हैं। उन पर प्रदेश के उज्जैन जिले के प्रमुख औद्योगिक शहर नागदा की छवि खराब करने का आरोप लगा है। टीवी पर 23 दिसंबर 2025 को प्रसारित हुए एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने नागदा का जिक्र किया। उन्होंने कथित तौर पर नागदा को "पानी की समस्या से जूझ रहा एक छोटा सा गांव" कहकर संबोधित किया।

लोगों में आपत्ति, शहर की छवि हुई धूमिल

नागदा के निवासियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों का कहना है कि नागदा एक विकसित औद्योगिक शहर और तहसील मुख्यालय है, न कि कोई छोटा गांव। इसे 'गांव' कहना शहर के गौरव और गरिमा के खिलाफ है। शहर की छवि धूमिल होने से नाराज होकर स्थानीय अधिवक्ता लक्ष्मण सुंदरा ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और अधिवक्ता ने अमिताभ बच्चन और सोनी पिक्चर्स नेटवर्क के सीईओ के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए उज्जैन की अदालत में आवेदन पेश किया।

कोर्ट ने विस्तृत रिपोर्ट मांगी

कोर्ट ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए CIS (Case Information System) में प्रकरण दर्ज करने और संबंधित थाने से इस पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। मामले की अगली सुनवाई में पुलिस की रिपोर्ट और पेश किए गए साक्ष्यों के आधार पर यह तय होगा कि क्या बिग बी के खिलाफ औपचारिक FIR दर्ज की जाएगी। नागदा के लोगों का तर्क है कि उनके शहर की पहचान देश के बड़े औद्योगिक केंद्रों में होती है (जैसे ग्रेसिम इंडस्ट्रीज)। नेशनल टीवी पर इसे पिछड़ा हुआ गांव बताए जाने से न केवल यहां के व्यापारियों बल्कि आम जनता की भावनाओं को भी ठेस पहुंची है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/violent-clashes-between-bjp-and-congress-workers-in-madhya-pradesh/145074

भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प: भोपाल और इंदौर में जमकर चले डंडे-पत्थर, 18 घायल

Related to this topic: