इंदौर। शहर के सिमरोल थाना क्षेत्र में वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारी के फार्म हाउस पर चल रहे जुए के अड्डे का...
इंदौर। शहर के सिमरोल थाना क्षेत्र में वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारी के फार्म हाउस पर चल रहे जुए के अड्डे का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है और चौकीदार समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह मामला इंदौर के आवलीपुरा स्थित आईएएस अधिकारी वंदना वैद्य के फार्म हाउस का है। पुलिस को फार्म हाउस पर अवैध रूप से जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी, जिसके बाद छापेमारी की गई। इस कार्रवाई में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
मामले में इनकी गिरफ्तारियां
पुलिस ने मामले में फार्म हाउस के केयरटेकर और चौकीदार समेत कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। हाई-प्रोफाइल प्रॉपर्टी पर चल रहे इस अवैध कारोबार को बंद कराना पुलिस के लिए एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।
जुआरियों ने खाने-पीने का भी किया था इंतजाम
जांच में यह सामने आया है कि वहां जुआरियों के लिए केवल जगह ही नहीं, बल्कि खाने-पीने और चाय-नाश्ते का भी पुख्ता इंतजाम किया जाता था। जुआ खेलने वालों के अलावा, उन लोगों को भी पुलिस ने धर दबोचा है, जो वहां व्यवस्थाएं संभालने और जुआरियों को सुविधाएं मुहैया कराने का काम कर रहे थे। पुलिस फिलहाल मामले की गहराई से जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह अवैध गतिविधि कब से चल रही थी और इसमें और कौन-कौन से बड़े नाम शामिल हैं।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/nuclear-arms-control-agreement-between-america-and-russia-ends/132101