प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

औरंगाबाद में देर रात पुलिस का बड़ा एक्शन

औरंगाबाद पुलिस के सघन वाहन जांच अभियान में 50 गिरफ्तार, हथियार-शराब और ब्राउन शुगर बरामद

औरंगाबाद में पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान चलाकर 50 लोगों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में हथियार, शराब, ब्राउन शुगर समेत अन्य सामान बरामद हुए और 27 अभियुक्त न्यायिक हिरासत में भेजे गए।

औरंगाबाद पुलिस के सघन वाहन जांच अभियान में 50 गिरफ्तार हथियार-शराब और ब्राउन शुगर बरामद

Aurangabad Police arrest 50 during intense vehicle check, seize arms, liquor and drugs |

औरंगाबाद (बिहार)। पुलिस अधीक्षक उपेंद्र कुमार वर्मा के निर्देश पर शुक्रवार की देर रात जिले में विधि-व्यवस्था सुदृढ़ करने और अपराध नियंत्रण को लेकर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अवैध हथियार, मादक पदार्थ और अन्य अवैध सामग्रियों की तस्करी पर रोक लगाने के साथ संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर विशेष नजर रखी गई। अभियान के फलस्वरूप जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई के फलस्वरूप 50 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से 27 अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। 

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार, हत्या के शीर्ष में एक, आर्म्स में तीन, एनडीपीएस एक्ट में दो, रंगदारी में एक, हत्या के प्रयास में चार, मद्य निषेध अधिनियम के तहत नौ तथा अन्य मामलों में 30 लोगों की गिरफ्तारी की गई। 124 लीटर देसी शराब, 40 लीटर स्पिरिट, एक देसी कट्टा, छह जिंदा कारतूस, 7.29 ग्राम ब्राउन सुगर, एक इलेक्ट्रिक तराजू, दो बाइक, छह मोबाइल फोन एवं 4770 रूपये नकद बरामद किया गया है। वाहन जांच अभियान के तहत 1273 वाहनों की जांच की गई, जिसमें 80000 रूपये शमन की राशि वसूल की गई। 

अपराध नियंत्रण को लेकर लगातार अभियान 

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा के लिए पुलिस की सक्रियता के साथ विभिन्न इकाइयों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। ताकि अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी के पास भी नशा तस्करी से जुड़ी कोई भी सूचना हो तो पुलिस से साझा करें सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। 

यह भी पढ़ें:   अतीक अहमद से जुड़े खालिद जफर की दो दुकानों पर चला बुलडोजर

Related to this topic: