प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

इंद्रेश कुमार का बड़ा बयान

'एसआईटी रिपोर्ट का इंतजार कीजिए, सरकार कार्रवाई करेगी': राम मंदिर दान मामले पर आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार का बयान

अयोध्या राम मंदिर चंदा गबन मामले की जांच को बिना किसी बाधा के आगे बढ़ने दिया जाना चाहिए।

एसआईटी रिपोर्ट का इंतजार कीजिए सरकार कार्रवाई करेगी राम मंदिर दान मामले पर आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार का बयान

Ayodhya Donation Case: RSS Leader Urges Patience Over SIT Probe |

लेह, (लद्दाख)। आरएसएस के वरिष्ठ नेता इंद्रेश कुमार ने शुक्रवार को कहा, कि अयोध्या राम मंदिर चंदा गबन मामले की जांच को बिना किसी बाधा के आगे बढ़ने दिया जाना चाहिए और अंतिम निर्णय एसआईटी रिपोर्ट आने के बाद ही लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार ने पहले ही विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन कर दिया है और मामला फिलहाल जांच के दायरे में है, इसलिए रिपोर्ट का इंतजार करना जरूरी है।

पूरी रिपोर्ट का इंतजार करना उचित

उन्होंने लोगों से धैर्य रखने की अपील करते हुए कहा, कि जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा, कि मीडिया और राजनीति में कई मामलों को लेकर जल्दबाजी में निष्कर्ष निकाले गए हैं, इसलिए इस मामले में भी पूरी रिपोर्ट का इंतजार करना उचित होगा।

दोषी के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

इस बीच, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने स्पष्ट किया कि अगर जांच में कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि सरकार ने मामले को गंभीरता से लिया है, एफआईआर दर्ज हो चुकी है और जांच प्रक्रिया जारी है।

मामले में 25 जून को एफआईआर

अयोध्या राम मंदिर चंदे में कथित गबन के मामले में 25 जून को एफआईआर दर्ज की गई थी और उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर कई धाराओं के तहत केस दर्ज कर एसआईटी जांच शुरू कर दी गई है। (एएनआई)

यह भी पढ़ेंः बाराबंकी में आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, 5 युवक घायल; 3 की हालत गंभीर

Related to this topic: