प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी अपडेट

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: जेल प्रशासन ने VIP ट्रीटमेंट की खबरों का किया खंडन

अयोध्या जिला कारागार प्रशासन ने स्पष्ट किया है, कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के सभी आठ आरोपियों को हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया है।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला जेल प्रशासन ने vip ट्रीटमेंट की खबरों का किया खंडन

Ayodhya Jail Administration Denies VIP Treatment Allegations for Ram Temple Donation Theft Accused |

अयोध्या,(उत्तर प्रदेश)। श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में निरुद्ध आरोपियों को जेल में विशेष सुविधाएं (वीआईपी ट्रीटमेंट) दिए जाने संबंधी समाचार-पत्रों और डिजिटल मीडिया में प्रकाशित खबरों का अयोध्या जिला कारागार प्रशासन ने खंडन किया है। जिला कारागार के अधीक्षक मुकेश कुमार ने रविवार को स्पष्ट किया कि इस मामले में कुल आठ आरोपी कारागार में निरुद्ध हैं और उन्हें किसी प्रकार की विशेष सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जा रही है।

सीसीटीवी कैमरों से की जा रही निगरानी

जेल अधीक्षक मुकेश कुमार ने बयान जारी करते हुए कहा कि चढ़ावा चोरी के आरोपियों को वीआईपी ट्रीटमेंट दिए जाने संबंधी खबरें पूरी तरह तथ्यहीन हैं। कारागार में सभी बंदियों अथवा आरोपियों के साथ नियमानुसार व्यवहार किया जा रहा है किसी को भी नियमों से हटकर कोई विशेष सुविधा प्रदान नहीं की गई है। जेल प्रशासन ने मीडिया में प्रसारित ऐसी खबरों का औपचारिक रूप से खंडन किया है। सभी आठों आरोपियों को कारागार की हाई सिक्योरिटी बैरक में पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था के बीच रखा गया है। उनकी गतिविधियों पर लगातार सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से कड़ी निगरानी की जा रही है। सभी बंदी हर समय कैमरों की जद में रहते हैं आवश्यकता पड़ने पर किसी भी समय सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा सकती है।

यह भी पढ़ेंः हेरा पंचमी 2026: माता लक्ष्मी की नाराजगी से जुड़ी अनोखी परंपरा, जानिए धार्मिक महत्व

Related to this topic: