अयोध्या में 418.98 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे 15.390 किमी लंबे दशरथ पथ का 92% काम पूरा हो चुका है। दीपोत्सव से पहले मार्ग पूरा करने का लक्ष्य है।
अयोध्या में 418 करोड़ से बन रहा दशरथ पथ का 92% काम पूरा, दीपोत्सव से पहले होगा तैयार |
अयोध्या (उत्तर प्रदेश)। रामनगरी अयोध्या में श्रद्धालुओं की सुविधा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 15.390 किलोमीटर लंबे फोरलेन दशरथ पथ का निर्माण तेजी से चल रहा है। साकेत पेट्रोल पंप से बिल्वहरी घाट स्थित महाराज दशरथ के समाधि स्थल तक बनने वाले इस मार्ग की लागत 418.98 करोड़ रुपये है और इसका करीब 92 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। दीपोत्सव से पहले इसे पूरा करने का लक्ष्य है। आधुनिक लाइटिंग, फुटपाथ और डिवाइडर से सुसज्जित यह मार्ग अयोध्या की कनेक्टिविटी सुधारने के साथ धार्मिक पर्यटन के बढ़ते दबाव को संभालने में भी मदद करेगा।
418 करोड़ की लागत से बन रहा दशरथ पथ, 92 प्रतिशत काम पूरा
दशरथ पथ पर कदम बढ़ाते ही मानो रामनगरी की प्राचीन स्मृतियों और आधुनिक अयोध्या का संगम दिखाई देगा। जिसकी कुल लागत 418.98 करोड़ रुपये है। यह मार्ग 14 मीटर चौड़ा बनाया जा रहा है। परियोजना का लगभग 92 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। दीपोत्सव से पहले इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि शहर के निवासी और श्रद्धालु दोनों इसका लाभ उठा सकें। इस मार्ग पर आधुनिक लाइटें लगाई जाएंगी।
फुटपाथ और डिवाइडर से बढ़ेगी सुरक्षा, कनेक्टिविटी भी होगी मजबूत
साथ ही लगभग एक मीटर चौड़ा फुटपाथ और बीच में डिवाइडर भी होगा। इससे न केवल वाहनों का सुगम आवागमन सुनिश्चित होगा, बल्कि पैदल यात्रियों की सुरक्षा भी बढ़ेगी। दशरथ पथ से शहर के अंदरूनी इलाकों का सफर आसान हो जाएगा और कनेक्टिविटी में उल्लेखनीय सुधार होगा। इस मार्ग के बनने से आसपास के क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी। इससे धार्मिक पर्यटन के बढ़ते दबाव को संभालने में भी मदद मिलेगी।
यातायात व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है दशरथ पथ
लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड के सहायक अभियंता शशांक पाण्डेय ने बताया कि दशरथ पथ परियोजना पर तेजी से कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि यह मार्ग अयोध्या की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। परियोजना का करीब 92 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है और दीपोत्सव से पहले इसे पूरा करने के लिए तेजी से काम कराया जा रहा है। आधुनिक लाइटिंग,फुटपाथ और डिवाइडर से सुसज्जित यह फोरलेन बाईपास शहरवासियों को जाम से राहत देने के साथ ही आवागमन का समय भी कम करेगा।
दशरथ पथ पर 82 लाख से लगेंगे 30 मुद्रा स्तंभ
अयोध्या विकास प्राधिकरण की ओर से करीब 15 किलोमीटर लंबे दशरथ पथ पर 82.68 लाख रुपये की लागत से 30 मुद्रा स्तंभ स्थापित किए जाएंगे। करीब हर 500 मीटर की दूरी पर एक स्तंभ लगाया जाएगा। इनमें 15 स्तंभों पर योग मुद्राएं और 15 पर शस्त्र मुद्राएं प्रदर्शित होंगी।
छह फीट ऊंचे स्तंभों में दिखेगी आध्यात्मिक और वीरता की विरासत
प्रत्येक स्तंभ करीब छह फीट ऊंचा होगा। पथ कॉरिडोर का निर्माण पूरा होने के बाद इन स्तंभों को स्थापित किया जाएगा। योग मुद्राओं के माध्यम से आध्यात्मिक परंपरा और भारतीय संस्कृति का संदेश दिया जाएगा, जबकि शस्त्र मुद्राएं वीरता, शौर्य और सनातन परंपरा की गौरवशाली विरासत को दर्शाएंगी।
रोशनी में निखरेगा दशरथ पथ, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
वायु, अग्नि और आयु जैसी योग मुद्राएं इन स्तंभों को विशेष आकर्षण देंगी। रात में आकर्षक प्रकाश व्यवस्था के बीच ये स्तंभ दशरथ पथ की खूबसूरती बढ़ाएंगे और श्रद्धालुओं व पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेंगे। इससे अयोध्या की सांस्कृतिक पहचान को और मजबूती मिलने के साथ पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
यह भी पढ़े: World Athletics U20 Championship: बसंत मेघवाल ने हाई जंप में जीता सिल्वर, शाहनवाज़ को लॉन्ग जंप में ब्रॉन्ज