प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बदायूं में मुठभेड़, इनामी बदमाश घायल

25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल, एक सिपाही को भी लगी गोली

जनपद बदायूं में डकैती के मामले में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गोली मारकर घायल कर दिया। इस दौरान एक आरक्षी भी गोली लगने से घायल हो गया।

 25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल एक सिपाही को भी लगी गोली

Wanted Criminal Hurt in Police Shootout |

बदायूं {उत्तर प्रदेश}: जनपद बदायूं में डकैती के मामले में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गोली मारकर घायल कर दिया। इस दौरान एक आरक्षी भी गोली लगने से घायल हो गया। दोनों घायलों को इलाज के लिए रुदायन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया है।

पुलिस चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़

यह मुठभेड़ इस्लामनगर थाना क्षेत्र के बिल्सी-इस्लामनगर रोड पर पुलिस चेकिंग के दौरान हुई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकित शर्मा के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी और अपराध नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा था।

17 मई की डकैती में था वांछित

घायल बदमाश की पहचान तस्लीम उर्फ अधिकारी उर्फ इमरान उर्फ इरफान, पुत्र पुत्तन, निवासी डभौरा, थाना गढ़िया रंगीन, जिला शाहजहांपुर के रूप में हुई है। वह 17 मई को इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव सुंदरनगर में हुई लूट और डकैती की घटना में वांछित चल रहा था और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

तमंचा और कारतूस बरामद

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा, दो खोखा कारतूस और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, इसी डकैती कांड में कुछ दिन पहले हुई एक अन्य पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश मारा गया था। अब इस मामले में एक और इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है।

उपचार के बाद होगी न्यायालय में पेशी

पुलिस ने बताया कि घायल आरोपी का उपचार कराने के बाद उसे विधिक कार्रवाई पूरी कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़े: FIFA World Cup 2026 Final: पोस्ट मालोन, स्वे ली और IShowSpeed ने समापन समारोह में जमाया रंग

Related to this topic: