प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

भवानीपुर क्षेत्र में करीब चालीस हजार वोटरों के नाम

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अपने चुनाव क्षेत्र के वोटरों के नाम कटने की चिंता

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अपने विधानसभा क्षेत्र भवानीपुर में वोटरों के नाम काटे जाने की चिंता होने लगी है। भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में करीब चालीस हजार वोटरों के नाम कटे हैं।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अपने चुनाव क्षेत्र के वोटरों के नाम कटने की चिंता

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अपने चुनाव क्षेत्र के वोटरों के नाम कटने की चिंता

भवानीपुर क्षेत्र में करीब चालीस हजार वोटरों के नाम कटे

कोलकाता। 
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अपने विधानसभा क्षेत्र भवानीपुर में वोटरों के नाम काटे जाने की चिंता होने लगी है। भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में करीब चालीस हजार वोटरों के नाम कटे हैं। भाजपा और विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी उन्हें पहले ही इस बार विधानसभा चुनाव में पराजित करने की चुनौती दे चुके हैं। 
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी यह जानना चाहती है कि किन कारणों के वोटरों के नाम कटे हैं। उन कारणों का समाधान कर उन नामों को वोटर लिस्ट जुड़वाने की पहल में जुट गई है। अब समय भी कम है। उन्होंने अपने चुनाव क्षेत्र के तमाम बीएलए को कहा है कि वे जिन वोटरों के नाम कटे हैं, उनसे मिलें और पूरी जानकारी लें और वोटर लिस्ट में उनके नाम जुडवाने में कोई कसर बाकी नहीं रखे। 
जानकारों के मुताबिक भवानीपुर क्षेत्र में जिन इलाकों में अल्पसंख्यक और प्रवासी हैं, उन इलाकों में वोटरों के नाम ज्यादा कटे हैं। भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में करीब चालीस फीसद वोटर बिहारी, सिख, मारवाड़ी और गुजराती हैं।

इसे भी पढ़ेंः

चुनाव आयोग की गड़बड़ियों को रोकना बड़ा संघर्ष ःममता बनर्जी

https://www.primenewsnetwork.in/state/bangal-politics-mamta-meet-bla/131292

Related to this topic: