प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

1.3 किलो हेरोइन के साथ कथित तस्कर गिरफ्तार

बरेली में 1.3 किलो हेरोइन के साथ कथित तस्कर गिरफ्तार, भाई फरार

बरेली में एएनटी यूनिट और मीरगंज पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में 1.3 किलो हेरोइन के साथ एक कथित तस्कर को गिरफ्तार किया, जबकि उसका भाई मौके से फरार हो गया।

बरेली में 13 किलो हेरोइन के साथ कथित तस्कर गिरफ्तार भाई फरार

Bareilly: Drug Peddler Held With 1.3 Kg Heroin, Brother Escapes |

बरेली (उत्तर प्रदेश)। नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स बरेली यूनिट और मीरगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक कथित हेरोइन तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 किलो 300 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक वीवो मोबाइल फोन और 1200 रुपये की नकदी भी बरामद की है। कार्रवाई के दौरान आरोपी का सगा भाई फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

सुचना मिलते ही पुलिस ने की घेराबंदी

पुलिस के अनुसार एएनटी बरेली यूनिट में तैनात उपनिरीक्षक विकास यादव को सूचना मिली थी कि थाना फरीदपुर क्षेत्र के गांव मोहानपुर निवासी जव्वार अपने सगे भाई सत्तार के साथ हेरोइन की तस्करी और सप्लाई करता है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एएनटी यूनिट और मीरगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने हाईवे किनारे स्थित एक अस्पताल के सामने, गांव परौरा जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी की।

जव्वार का भाई पुलिस को चकमा देकर फरार

पुलिस टीम ने मौके से जव्वार को पकड़ लिया, जबकि उसका भाई सत्तार पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। तलाशी लेने पर जव्वार के कब्जे से 1300 ग्राम हेरोइन, एक वीवो मोबाइल फोन और 1200 रुपये की नकदी बरामद हुई। बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

दो वर्षों से हेरोइन की तस्करी का कर रहा था काम

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने भाई के साथ करीब दो वर्षों से हेरोइन की तस्करी और सप्लाई का काम कर रहा था। दोनों कई बार देहरादून जाकर नशीले पदार्थ की सप्लाई कर चुके हैं। कई बार खरीदार स्वयं यहां पहुंचकर माल लेकर जाते थे। शनिवार को भी कथित तौर पर एक पार्टी हेरोइन लेने आने वाली थी, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी और उसके फरार भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मीरगंज थाने में आरोपी और उसके फरार भाई के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/29 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया है, जबकि फरार सत्तार की तलाश जारी है। कार्रवाई करने वाली टीम में एएनटी यूनिट के उपनिरीक्षक विकास यादव, मीरगंज थाने के उपनिरीक्षक पंकज कुमार और कांस्टेबल अंकुश कुमार शामिल रहे। 

यह भी पढ़ें:   जौनपुर में 28 वर्षीय विवाहिता का बिजली के खंभे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Related to this topic: