प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

कोने-कोने में आलू परवल की तरह बम हैंः भाजपा

बम फटने से चौथी कक्षा का छात्र जख्मी,भाजपा और टीएमसी आमने-सामने

पश्चिम बंगाल के दक्षिण चौबीस परगना जिले के बासंती इलाके में बन रहे एक मकान में बम फटने से चौथी कक्षा के एक छात्र के गंभीर रूप से जख्मी हो जाने की घटना को लेकर भाजपा और टीएमसी आमने-सामने हैं।

बम फटने से चौथी कक्षा का छात्र जख्मीभाजपा और टीएमसी आमने-सामने

बम फटने से चौथी कक्षा का छात्र जख्मी,भाजपा और टीएमसी आमने-सामने

राज्य के कोने-कोने में आलू परवल की तरह बम हैंः भाजपा

कोलकाता। 
पश्चिम बंगाल के दक्षिण चौबीस परगना जिले के बासंती इलाके में बन रहे एक मकान में बम फटने से चौथी कक्षा के एक छात्र के गंभीर रूप से जख्मी हो जाने की घटना को लेकर भाजपा और टीएमसी आमने-सामने हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि राज्य के कोने-कोने में आलू-परवल की तरह बम है। दूसरी ओर टीएमसी के प्रवक्ता जयप्रकाश मजुमदार और सुदीप राहा ने पलट जवाब में कहा कि पश्चिम बंगाल के नेताओं को उत्तर प्रदेश, गुजरात समेत दूसरे भाजपा शासित राज्यों में झांक लेना चाहिए कि वहां के हालात कैसे हैं। 
बासंती से मिली जानकारी के मुताबिक दक्षिण चौबीस परगना जिले के बासंती इलाके में बन रहे एक मकान में बम फट गया और वहां खेल रहे चौथी कक्षा का छात्र गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए कोलकाता के एसएसकेएम भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि वहां दो क्लवों के बीच जगह के लेकर विवाद है। विवाद को सुलझाने के लिए बैठक होने वाली थी कि उसके पहले वम फटने और छात्र के घायल होने की घटना हो गई। बासंती थाने की पुलिस घटना की जांच कर रही है। इलाके में तनाव है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि राज्य में बम फटने की घटना और उसकी वजह मौत होती रहती है। राज्य में बम फटने की घटना में अब तक 11 बच्चों की मौत हुई है। पश्चिम बंगाल को बांग्लादेश बनाने की कोशिश हो रही है। इस राज्य में हिंदुओं पर जुल्म होने की घटना का विरोध करने वालों पर लाठी बरसाई जाती है और उन पर झूठा मामला लाद दिया जाता है। 
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य का विरोध करते हुए टीएमसी के प्रवक्ता जयप्रकाश मजुमदार और सुदीप राहा ने भाजपा शासित राज्यों की तुलना में पश्चिम बंगाल की बेहतर स्थिति बताते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल के भाजपा नेताओं को उत्तर प्रदेश, गुजरात समेत भाजपा शासित राज्यों की ओर देखना चाहिए की वहां की क्या स्थिति है। आदिवासियों, दलितो, अल्पसंख्यकों, महिलाओं पर कितने जुल्म ढाए जा रहे हें।

इसे भी पढ़ेंः

यूपी में अपात्रों को दिया गया पीएम आवास योजना का लाभ - सीएजी रिपोर्ट में खुलासा

https://www.primenewsnetwork.in/state/up-pm-avas-yojna-cag-objected/102455

Related to this topic: