प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • रुड़की के लंढोरा मे फिटनेस सेंटर पर अवैध वसूली का लोगों ने लगाया आरोप, गढ़वाल मंडल के रीजनल हेड डॉ. मोहम्मद आवेश ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जांच के बाद सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया
  • मंगलवार सुबह सूतक काल के चलते हर की पौड़ी समेत सभी मंदिरों के कपाट बंद किए, शाम 7:45 बजे तक सूतक का प्रभाव रहेगा
  • हरिद्वार: CM धामी ने 7 मार्च को होने वाले गृह मंत्री अमित शाह के दौरे की तैयारियों की समीक्षा की, सुरक्षा, यातायात और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए
  • झांसी के दो युवक ईरान मे फंसे, परिजनों ने मोदी सरकार से युवकों के हिंदुस्तान वापसी की लगाई गुहार
  • मथुरा : कान्हा की नगरी में होली का उत्सव, मंदिरों में गुलाल से होली खेली गई
  • हाथरस में यमुना एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, कार को डबल डेकर बस ने मारी टक्कर, हादसे में 6 लोगों की मौत, 6 से ज्यादा घायल, घायलों का इलाज जारी
  • राज्यसभा के लिए BJP की लिस्ट जारी, बिहार से राज्यसभा उम्मीदवार नितिन नवीन राज्यसभा उम्मीदवार तो पश्चिम बंगाल से राहुल सिन्हा बने राज्यसभा प्रत्याशी
  • 9 मार्च को बंगाल पहुंचेगा चुनाव आयोग, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार करेंगे नेतृत्व, 10 मार्च को आयोग की अहम बैठक तय
  • सोनिया गांधी का PM मोदी पर बोला हमला, ईरान हमले को लेकर उठाए सवाल, कहा- हमले को लेकर पीएम मोदी ने क्यों कुछ नहीं बोला

भोपाल में ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत पर शोक...

भोपाल में ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत पर शोक, अमेरिका-इजरायल के खिलाफ लगे नारे

भोपाल। ​ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद रविवार को मध्य प्रदेश की राजधानी में...

भोपाल में ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत पर शोक अमेरिका-इजरायल के खिलाफ लगे नारे

भोपाल में ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत पर शोक, अमेरिका-इजरायल के खिलाफ लगे नारे |

भोपाल। ​ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद रविवार को मध्य प्रदेश की राजधानी में गहरा शोक देखा गया। घटना के विरोध में भोपाल के करोंद स्थित शिया मस्जिद में विशेष श्रद्धांजलि सभा और विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। उधर, इंदौर के पूर्व विधायक और पुजारी के मध्य पूर्व में फंसे होने की खबरें हैं। इस बीच यह भी बताया जा रहा है कि मध्य पूर्व में करीब 700 भारतीय फंसे हुए हैं। 

जोहर की नमाज के बाद मस्जिद में जमा हुए लोग

​मप्र की राजधानी में रविवार को जोहर की नमाज के बाद करोंद की शिया मस्जिद में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग एकत्रित हुए। इस दौरान अयातुल्ला अली खामेनेई की याद में एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा के दौरान मस्जिद परिसर और आसपास के क्षेत्रों में भारी आक्रोश देखा गया। प्रदर्शनकारियों ने 'अमेरिका मुर्दाबाद' और 'इजरायल मुर्दाबाद' के नारे लगाए।

​शिया और इमामों ने की हमले की निंदा

स्थानीय शिया समुदाय और इमामों ने अयातुल्ला खामेनेई की मौत के लिए अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों को जिम्मेदार ठहराया और इसकी कड़ी निंदा की। सभा को संबोधित करते हुए इमाम ने कहा कि अयातुल्ला खामेनेई ने हमेशा दुनिया भर के मजलूमों (पीड़ितों) का साथ दिया और वे हक की आवाज बुलंद करने वाले नेता थे।

​देश के कई शहरों में शोक की लहर

भोपाल के साथ देश के विभिन्न शिया बहुल क्षेत्रों में इस खबर के बाद शोक की लहर है। लोग इसे मुस्लिम जगत के लिए एक बड़ी क्षति मान रहे हैं। ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत की घटना ने पश्चिम एशिया में तनाव को चरम पर पहुंचा दिया है, जिसका असर अब भारत के विभिन्न शहरों में विरोध प्रदर्शनों के रूप में दिख रहा है।

इंदौर के पूर्व विधायक संजय शुक्ला ने वीडियो जारी कर दिखाई भयावह स्थिति

​मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच इंदौर के पूर्व विधायक संजय शुक्ला, पूर्व विधायक विशाल पटेल और उज्जैन के महाकाल मंदिर के पुजारी सहित सैकड़ों भारतीय दुबई में फंस गए हैं। यह स्थिति अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों और उसके बाद ईरान की जवाबी कार्रवाई के कारण पैदा हुई है। पूर्व विधायक संजय शुक्ला ने दुबई से वीडियो संदेश जारी किया है। उसमें उन्होंने बताया कि वहां स्थिति काफी गंभीर है।

उनके मुताबिक, "चारों तरफ बम गिर रहे हैं और आसमान में आग और धुएं के गुबार दिखाई दे रहे हैं।" उन्होंने अपनी और अपने साथियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। संजय शुक्ला पहले 'पाम जुमेराह' स्थित एक होटल में रुके थे, लेकिन वहां पास में ही धमाके होने के बाद उन्हें सुरक्षा कारणों से अपना होटल बदलना पड़ा।

अंतरराष्ट्रीय उड़ानें अस्थायी रूप से बंद

ईरान द्वारा कतर, दुबई और अबू धाबी पर मिसाइल और ड्रोन हमलों के बाद संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने अपना हवाई क्षेत्र (Airspace) अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। इसके चलते इंदौर और भारत के अन्य शहरों की सभी अंतरराष्ट्रीय उड़नें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्री एयरपोर्ट और होटलों में फंस गए हैं।

मध्य प्रदेश से 700 लोग फंसे हैं

बताया जा रहा है कि अकेले मध्य प्रदेश के ही करीब 700 से अधिक लोग इस समय खाड़ी देशों में फंसे हुए हैं। इनमें कई व्यापारी और पर्यटक शामिल हैं जो बिजनेस ट्रिप या घूमने के लिए वहां गए थे। ​संजय शुक्ला के बेटे सागर शुक्ला ने बताया कि उनकी अपने पिता से बात हुई है। धमाकों की आवाजें फोन पर भी सुनाई दे रही थीं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि वे सभी फिलहाल सुरक्षित स्थान पर हैं और भारत सरकार व दूतावास के संपर्क में हैं। भारत सरकार इन नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/nuclear-arms-control-agreement-between-america-and-russia-ends/132101

Related to this topic: