प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बलरामपुर में भीषण सड़क हादसा

तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, 15 मीटर तक घसीटा

बलरामपुर जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत फूलीडूमर चौक के पास देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई।

तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत 15 मीटर तक घसीटा

Bike Rider Dragged to Death by Speeding Pickup Truck |

बलरामपुर (छत्तीसगढ़)। बलरामपुर जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत फूलीडूमर चौक के पास देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार सब्जी लोड पिकअप वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

टक्कर के बाद कई मीटर तक घसीटा

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान श्यामलाल, निवासी तारकेश्वरपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद पिकअप वाहन युवक को करीब 10 से 15 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। गंभीर चोटों के कारण उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

वाड्रफनगर से बनारस जा रहा था पिकअप वाहन

हादसे की सूचना मिलते ही बसंतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना में शामिल पिकअप वाहन वाड्रफनगर से उत्तर प्रदेश के बनारस की ओर सब्जियां लेकर जा रहा था।

जांच में जुटी पुलिस, क्षेत्र में शोक का माहौल

पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: म्यांमार के साइबर स्कैम अड्डों से 2,411 भारतीय सुरक्षित लौटे, 150 अब भी फंसे: विदेश मंत्रालय

Related to this topic: