प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

भाजपा नेता दिलीप घोष की पहली रैली

भाजपा नेता दिलीप घोष की पहली रैली, कहा- ममता सरकार का जाना तय है

पूर्व सांसद दिलीप घोष ने रानाघाट में परिवर्तन संकल्प रैली में पहली बार हिस्सा लेते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी पर निशाना साधा।

भाजपा नेता दिलीप घोष की पहली रैली कहा- ममता सरकार का जाना तय है

फाइल फोटो |

कोलकाता। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक के बाद भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सांसद व पूर्व विधायक दिलीप घोष ने नदिया जिले के तहत रानाघाट में परिवर्तन संकल्प रैली में पहली बार हिस्सा लेते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी पर जम कर निशाना साधा और कहा कि पश्चिम बंगाल में एक भी फर्जी व बांग्लादेशी घुसपैठी व रोहिंग्या वोटर को नहीं रहने देंगे। उन्होंने दावा किया कि इस बार विधानसभा चुनाव में ममता सरकार का जाना तय है। जरूरत पड़ने पर राज्य हर बूथ पर केंद्रीय बल तैनात किया जाएगा।

नदिया, उत्तर चौबीस परगना व दक्षिण चौबीस परगना जिले में है मतुआ समुदाय की अच्छी आबादी

नदिया, उत्तर चौबीस परगना और दक्षिण चौबीस परगना जिले में मतुआ समुदाय के लोगों की अच्छी आबादी है। मतुआ समुदाय के लोगों में भाजपा की पैठ है। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नदिया जिले के ताहेरपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 20 दिसंबर को रैली आयोजित की गई थी लेकिन वे रैली में नहीं आ सके और कोलकाता से ही वर्चुअल के माध्यम से ही रैली को संबोधित किया। उसके बाद इस इलाके में भाजपा नेता दिलीप घोष की रैली हुई।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी SIR को लेकर लोगों को भरमाने का आरोप

भाजपा नेता दिलीप घोष ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एसआईआर के बारें में लोगों को भरमाने और समुदाय को विभाजित करने का आरोप लगाया और कहा कि वे एसआईआर और सीएए का शुरू से विरोध करती रही है। उन्होंने सीएए के तहत मतुआ समुदाय को लोगों को भारतीय नागरिक बनने से रोका। वे नहीं चाहती कि मतुआ समुदाय के लोग वोटर बने। लेकिन सीएए के जरिए मतुआ समुदाय के लोग वोटर बन रहे है। वे फर्जी और बांग्लादेशी घुसपैठियो के बल पर सत्ता में बनी रही है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। पिछले विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम में फर्जी और बांग्लादेशी घुसपैठियों के नहीं होने से वे हार गई। उन्हे एसआईआर के होने से पूरे राज्य में हारने का डर है।

भाजपा नेता दिलीप घोष ने टीएमसी पर धमकाने की राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि उसका समय खराब जा रहा है। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर राज्य हर बूथ पर केंद्री. बल तैनात किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/india-strengthening-shield-against-drone-attacks-with-joint-defence-cuas-grid/103871

जॉइंट डिफेंस CUAS ग्रिड के साथ ड्रोन हमलों के खिलाफ अपनी सुरक्षा मजबूत कर रहा भारत

Related to this topic: