प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

सफारी मार्ग पर नजर आई बोर की 'महारानी' कैटरीना

सफारी मार्ग पर नजर आई बोर की 'महारानी' कैटरीना, पर्यटकों में दिखा उत्साह

वर्धा के बोर टाइगर रिजर्व में सफारी के दौरान पर्यटकों को 15 वर्षीय बाघिन 'कैटरीना T-3' के दुर्लभ दर्शन हुए। उम्र बढ़ने के कारण अब वह मुख्य रूप से कोर क्षेत्र में रहती है, जिससे उसका दिखना कम हो गया है

सफारी मार्ग पर नजर आई बोर की महारानी कैटरीना पर्यटकों में दिखा उत्साह

सफारी मार्ग पर नजर आई बोर की 'महारानी' कैटरीना |

अंकर: वर्धा, बोर टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी पर गए पर्यटकों को आज एक अनोखा नजारा देखने को मिला। बोर की महारानी के नाम से जानी जाने वाली 15 वर्षीय बाघिन 'कैटरीना T-3' सफारी मार्ग पर ही सामने आ गई, जिससे पर्यटक भावुक हो गए। सहायक वन संरक्षक (बोर टाइगर प्रोजेक्ट, कोर) आशीष देशमुख के मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्र अधिकारी (बोरधरण) नितिन अशोक बोरकर की टीम इलाके में गश्त पर थी। इसी दौरान कैटरीना के दर्शन हुए।

उम्र बढ़ने के चलते कोर एरिया में सीमित हुई 'कैटरीना'

वन अधिकारियों के अनुसार, उम्र बढ़ने के कारण कैटरीना अब मुख्य रूप से कोर क्षेत्र में ही घूमती है। इसलिए उसका दिखना दुर्लभ माना जाता है। कैटरीना ने बोर प्रोजेक्ट में बड़े पैमाने पर वंश विस्तार किया है और उसकी बेटियां लाली व पिंकी ढगा-राहटी क्षेत्र में हैं। दर्शन होते ही पर्यटकों ने मोबाइल और कैमरे में उसकी गतिविधियों को कैद कर लिया। वन विभाग ने पर्यटकों से नियमों का पालन करने और शांति बनाए रखने की अपील की है।

ये भी पढ़ें- फ्लाईदुबई फ्लाइट हमले की जांच में बड़ा खुलासा, सह-पायलट के कथित चरमपंथी कनेक्शन और पुराने रिकॉर्ड की हो रही पड़ताल
 

Related to this topic: