प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

ललितपुर में रजिस्ट्रार ऑफिस के बाहर मारपीट

ललितपुर में रजिस्ट्रार कार्यालय के सामने जमकर मारपीट, चले लाठी-डंडे और चप्पल; वीडियो वायरल

नगर पंचायत महरौनी के तहसील परिसर में जमीन की रजिस्ट्री को लेकर पिछले करीब छह-सात माह से चला आ रहा विवाद सोमवार को एक बार फिर हिंसक हो गया।

ललितपुर में रजिस्ट्रार कार्यालय के सामने जमकर मारपीट चले लाठी-डंडे और चप्पल वीडियो वायरल

Brawl Breaks Out Outside Lalitpur Registrar Office |

ललितपुर {उत्तर प्रदेश}: नगर पंचायत महरौनी के तहसील परिसर में जमीन की रजिस्ट्री को लेकर पिछले करीब छह-सात माह से चला आ रहा विवाद सोमवार को एक बार फिर हिंसक हो गया। रजिस्ट्रार कार्यालय के सामने दो पक्षों में कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों के पुरुषों के साथ महिलाओं ने भी एक-दूसरे पर लाठी-डंडों, हॉकी और चप्पलों से हमला किया, जिससे तहसील परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जमीन की रजिस्ट्री को लेकर चल रहा था विवाद

जानकारी के अनुसार, ग्राम भदोरा निवासी पटेल पक्ष जमीन का क्रेता बताया जा रहा है, जबकि जमीन विक्रेता पक्ष से गुढ़ा खिरिया निवासी रघुवर कुशवाहा का नाम सामने आया है। रघुवर कुशवाहा के तीन पुत्र भोले, जगदीश और देशराज बताए गए हैं। बताया गया है कि रघुवर वर्तमान में अपने छोटे पुत्र देशराज के साथ रहते हैं।

कर्ज चुकाने के लिए जमीन बेचने का फैसला

परिजनों के अनुसार, रघुवर कुशवाहा के नाम केसीसी का कर्ज है, जिसे चुकाने के लिए उन्होंने अपनी जमीन बेचने का निर्णय लिया। वहीं, उनके बड़े पुत्र भोले और जगदीश कथित तौर पर जमीन की रजिस्ट्री का विरोध कर रहे हैं। उनका आरोप है कि छोटे भाई द्वारा पिता से जबरन रजिस्ट्री कराई जा रही है। इसी विवाद को लेकर सोमवार को रजिस्ट्रार कार्यालय में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई।

पहले भी हो चुकी है मारपीट

बताया गया कि दोनों पक्षों के बीच करीब एक माह पहले भी मारपीट हो चुकी है। सोमवार की घटना के दौरान पुलिस की मौजूदगी के बावजूद कुछ समय तक दोनों पक्षों में जमकर मारपीट होती रही। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडों, हॉकी और चप्पलों से मारपीट के चलते तहसील परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाला मामला

सूचना पर कोतवाली प्रभारी राजा दिनेश सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अरविंद सिंह, कांस्टेबल धर्मेंद्र पांडे सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को अलग कर स्थिति को शांत कराया। पुलिस कुछ लोगों को पूछताछ के लिए कोतवाली ले गई। मामले में पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

तीन लोगों का शांतिभंग में चालान

महरौनी सीओ अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि तहसील परिसर महरौनी में सोमवार को जमीन की रजिस्ट्री को लेकर सगे भाइयों के बीच विवाद हो गया। सूचना मिलने पर महरौनी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। सीओ के अनुसार, तीन व्यक्तियों का शांतिभंग के आरोप में चालान कर न्यायालय भेजा गया है।

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री धामी के हस्तक्षेप से 8 वर्षीय बीमार बच्चे को मिलेगी चिकित्सा सहायता, प्रशासन ने शुरू की इलाज की प्रक्रिया

Related to this topic: