प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

यूपी कांग्रेस में शामिल हुए बसपा नेता यूसुफ खान

यूपी कांग्रेस में शामिल हुए बसपा नेता यूसुफ खान और पूर्व उप शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह

लखनऊ में बसपा नेता यूसुफ खान और पूर्व उप शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ने अपने समर्थकों व साथियों के साथ उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

यूपी कांग्रेस में शामिल हुए बसपा नेता यूसुफ खान और पूर्व उप शिक्षा निदेशक डॉ महेंद्र प्रताप सिंह

BSP Leader Yusuf Khan and Dr. Mahendra Pratap Singh Join UP Congress |

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय स्थित नेहरू भवन में बुधवार को बसपा नेता एवं मेयर और विधानसभा प्रत्याशी रहे यूसुफ खान ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान सीतापुर से सांसद राकेश राठौर और पूर्व मंत्री हीरा ठाकुर उनके नेतृत्व में मौजूद रहे। सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं पूर्व मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम तथा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष और विधायक आराधना मिश्रा ‘मोना’ उपस्थित रहीं।

कांग्रेस नेतृत्व में जताया विश्वास

कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यूसुफ खान ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में आस्था व्यक्त करते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के प्रति विश्वास व्यक्त किया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ज्वाइनिंग प्रभारी नितिन शर्मा ने सदस्यता लेने वालों को विधिवत पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई।

डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ने भी ग्रहण की कांग्रेस की सदस्यता

इसी कार्यक्रम में बदायूं जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओंकार सिंह के नेतृत्व में डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। डॉ. सिंह सीतापुर में उप शिक्षा निदेशक एवं प्राचार्य के पद से सेवानिवृत्त हैं। वह वर्तमान में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। उन्होंने अपने साथियों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली।

यह भी पढ़ें:   दिल्ली रैली की तैयारी में जुटी यूपी कांग्रेस, 1 नवंबर को रामलीला मैदान में जुटेंगे कार्यकर्ता

Related to this topic: