प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

NHAI ने किया बड़ा बदलाव...

NHAI ने किया बड़ा बदलाव, मप्र में 1 अप्रैल से टोल पर नकद लेन-देन पूरी तरह बंद

NHAI : भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने देशभर में टोल वसूली के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। जबलपुर...

nhai ने किया बड़ा बदलाव मप्र में 1 अप्रैल से टोल पर नकद लेन-देन पूरी तरह बंद

NHAI ने किया बड़ा बदलाव, मप्र में 1 अप्रैल से टोल पर नकद लेन-देन पूरी तरह बंद |

NHAI : भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने देशभर में टोल वसूली के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। जबलपुर सहित पूरे प्रदेश के 96 टोल प्लाजा पर 1 अप्रैल से नकद लेन-देन पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा।

नया नियम 96 टोल प्लाजा पर लागू

अब सभी वाहनों से टोल शुल्क केवल ऑनलाइन माध्यम से ही लिया जाएगा। यह व्यवस्था राष्ट्रीय राजमार्ग के 96 टोल प्लाजा पर लागू होगी।

बैलेंस खत्म होने पर भी नकद भुगतान नहीं

नई व्यवस्था के तहत जिन वाहनों में FASTag नहीं है या जिनका बैलेंस खत्म हो गया है, उनसे भी नकद भुगतान स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में भी ऑनलाइन भुगतान की ही व्यवस्था लागू रहेगी।

टोल शुल्क में मामूली बढ़ोतरी

टोल शुल्क में हल्की बढ़ोतरी भी की गई है। निजी वाहनों के लिए सालाना पास अब 3000 रुपये की जगह 3075 रुपये में मिलेगा। वाहन मालिक 31 मार्च तक पुराने दर पर रिचार्ज करा सकते हैं। इस बदलाव का उद्देश्य टोल प्लाजा पर भीड़ कम करना, पारदर्शिता बढ़ाना और डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देना है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/census-in-up-from-may-22-to-june-20/152689

Related to this topic: