प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बालाजी स्टूडियो पर CGST की रेड

ऋषिकेश के प्रतिष्ठित बालाजी स्टूडियो पर CGST की रेड, दस्तवेजों और लैपटॉप्स की जांच शुरू

ऋषिकेश के बालाजी स्टूडियो पर सीजीएसटी विभाग ने छापा मारा है। अधिकारियों ने दस्तावेज और लैपटॉप कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

ऋषिकेश के प्रतिष्ठित बालाजी स्टूडियो पर cgst की रेड दस्तवेजों और लैपटॉप्स की जांच शुरू

CGST team conducts search at Balaji Studio in Rishikesh |

ऋषिकेश (उत्तर प्रदेश)। ऋषिकेश के प्रतिष्ठित बालाजी स्टूडियो पर सीजीएसटी (CGST) विभाग की टीम ने अचानक छापा मारा है। छापेमारी की इस कार्रवाई से स्टूडियो के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया, वहीं स्थानीय बाजार में भी दिनभर सनसनी का माहौल बना रहा।

कर्मचारियों के मोबाइल जब्त, आवाजाही पर रोक

छापेमारी के दौरान विभाग की टीम ने स्टूडियो के सभी कर्मचारियों के मोबाइल फोन तुरंत अपने कब्जे में ले लिए। इसके साथ ही परिसर के अंदर मौजूद लोगों के बाहर जाने पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई और मौके पर ही दस्तावेजों की जांच शुरू की गई।

देर रात तक चली पूछताछ और कागजातों की जब्ती

सुबह से शुरू हुई यह कार्रवाई देर रात तक जारी रही, जिसमें विभागीय अधिकारी लगातार स्टूडियो में डटे रहे। इस दौरान टीम ने कर्मचारियों से गहन पूछताछ की और बालाजी स्टूडियो के ऑनर से भी सवाल-जवाब किए। अधिकारियों ने जांच के तहत कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों, कंप्यूटर और लैपटॉप को अपने कब्जे में ले लिया है, जिनकी आगे जांच की जाएगी।

जांच में सामने आई कई कमियां

सूत्रों के मुताबिक, सीजीएसटी विभाग की अब तक की जांच में कई प्रकार की कमियां पकड़ी जा चुकी हैं। टीम ने स्टूडियो के ग्राउंड फ्लोर पर गहनता से जांच की और इसके साथ ही ऊपर बने दूसरे ऑफिस में भी अधिकारियों ने व्यापक जांच-पड़ताल की।

बिना स्थानीय पुलिस के पहुंची डेढ़ दर्जन से अधिक अधिकारियों की टीम

इस पूरी कार्रवाई में करीब डेढ़ दर्जन से अधिक कर अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे। इस छापेमारी की खास बात यह रही कि टीम ने स्थानीय पुलिस तक को अपने साथ इंवॉल्व नहीं किया। कार्रवाई के दौरान बालाजी स्टूडियो के बाहर विभाग के कई वाहन खड़े दिखाई दिए, जिनमें से कुछ गाड़ियां देहरादून और एक वाहन उत्तर प्रदेश (UP) नंबर का था।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड का बजट बढ़कर 1.19 लाख करोड़ रुपये हुआ, किसानों और बुनियादी ढांचे के लिए बड़े आवंटन

Related to this topic: