प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • डोईवाला के मिसरवाला में सड़क किनारे बेहोश मिला युवक, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच कर रही पुलिस
  • देहरादून: धामी सरकार का डिजिटल क्रांति पर जोर, ई-गवर्नेंस से भ्रष्टाचार पर लगा अंकुश, अब घर बैठे मिलेंगी सरकारी सेवाएं
  • प्रदेश में UCC लागू होने के एक साल पूरे होने पर 27 जनवरी को मनाया जाएगा UCC दिवस, देहरादून में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन, मुख्यमंत्री धामी भी होंगे शामिल
  • ज्योतिर्मठ: चार धाम यात्रा के शीतकालीन गद्दी स्थलों सहित पंच बदरी के देव मंदिरों में उमड़ी पर्यटकों की भीड़, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की बढ़ोतरी हुई दर्ज
  • रुड़की: ठंड में सड़कों पर उतरे राज्यमंत्री विनय रोहिला, शीतकालीन व्यवस्थाओं का लिया जायजा, चौराहों पर अलाव की व्यवस्थाओं लिया जायजा
  • आज से दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर अमित शाह, ऋषिकेश के गीता भवन कार्यक्रम में होंगे शामिल
  • ग्रेटर नोएडा: इंजीनियर युवराज की कार बरामद, पूरी तरह क्षतिग्रस्त मिली मृतक इंजीनियर की गाड़ी
  • हरदोई में दो पक्षों में जमकर हुआ विवाद, घर में घुसकर जानलेवा हमला और तोड़फोड़ की गई, पुलिस की जांच में जुटी
  • अमरोहा में 18 साल के युवक ने लगाई फांसी, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मामले की जांच में जुटी पुलिस

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गंगासागर सेतु का...

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गंगासागर सेतु का किया शिलन्यास

CM ममता बनर्जी ने गंगासागर सेतु का शिलान्यास करने के बाद सागर द्वीप में आयोजित समरोह में कहा कि पश्चिम बंगाल में SIR की वजह से उत्पन्न हुई समस्याओं और मृत वोटरों के मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएंगी।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गंगासागर सेतु का किया शिलन्यास

Chief Minister Mamata Banerjee laid foundation stone of Gangasagar Bridge |

कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गंगासागर सेतु का शिलान्यास करने के बाद सागर द्वीप में आयोजित समरोह में कहा कि पश्चिम बंगाल में एसआईआर की वजह से उत्पन्न हुई तमाम समस्याओं और मृत वोटरों के मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएंगी। वे आखिर दम तक वोटरों को लोकतांत्रिक अधिकार की रक्षा करेंगी। वे अशुभ ताकतों को इस राज्य पर कब्जा नहीं करने देंगी और उनसे लड़ती रहेंगी। उनका इशारा भाजपा की ओर था।

करीब 1700 करोड़ रुपए की लागत से दो साल में बनेगा गंगासागर सेतु

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बताया कि दक्षिण चौबीस जिला के तहत सागरद्वीप और काकद्वीप के बीच मूढ़ी गंगा नदी पर करीब 1700 करोड़ रुपए की लागत से डेढ़-दो साल में चार लेन वाला पौने पांच किलोमीटर लंबा पुल बनने से यहां के चार लाख आबादी को आने-जाने में सुविधा होगी ही, इसल क्षेत्र में विकास और तेजी से होगा। देश भर से आने वाले तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को गंगासागर मेले में आना कष्टकर नहीं होगा। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सागरद्वीप पर पर्यटन केद्र बनाने के साथ विकास की करीब चार सौ करोड़ रुपए खर्च की परियोजनायों का भी शिलान्यास किया। उन्होने कहा कि गंगा सागर सेतु का निर्माँण राज्य सरकार अपने बल बूते पर कर रही है। समारोह में राज के तमाम आला अधिकारियों के साथ-साथ कई मंत्री, सांसद, विधायक और टीएमसी के पदाधिकारी मौजूद थे।

एसआईआर की वजह से हुई करीब 70 लोगों की मौत: ममता बनर्जी

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि एसआईआर की वजह से करीब 70 लोगों की मौत हुई है। इसमें बीएलओ की मौत भी शामिल है। वोटरों की सुनवाई के दौरान लाचार, बीमार, बहुत उम्रदराज लोगों को बुलाया जा रहा है। सुनवाई में अस्पताल में भरती और ऑक्सीजन लेने वाले गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति के आने से मौत हो गई। चुनाव आयोग की तमाम गलतियों और गड़बड़ियों का खामियाजा वोटर को भुगतना पड़ रहा है। साजिश के तहत बड़ी संख्या में वोटरों के नाम काटे जा रहे है। उन्होंने चुनाव आयोग पर किसी पार्टी के कहनानुसार चलने का आरोप लगाया।

मुख्यमंत्री ने भाजपा नेता व मंत्रियों पर लगाया झूठ बोलने का आरोप

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बिना नाम लिए विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी समेत भाजपा के प्रदेश नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों पर झूठ बोलने का आरोप लगाया और उन्हें भ्रष्ट और अत्याचारी बताया। उन्होंने भाजपा के प्रदेश और केंद्र के नेताओं को अशुभ शक्ति बताया। उन्होंने भाजपा नेताओं को यह चुनौती दी कि वे विधानसभा चुनाव में सत्ता में आने से रोक लें। उन्होंने कहा कि झूठ और अन्याय के बल पर इस राज्य पर कब्जा नही कर सकते। यहां के लोग भाजपा को समझते हैं।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/sports/shreyas-iyer-named-mumbai-captain-shardul-thakur-ruled-out-due-to-injury/103742

विजय हजारे ट्रॉफी: श्रेयस अय्यर बने मुंबई के कप्तान, शार्दुल ठाकुर चोट के कारण बाहर

Related to this topic: