प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

छात्रा की संदिग्ध मौत

शाजापुर में किराए के मकान में छात्रा का शव फंदे पर मिला, पुलिस जांच में जुटी

शाजापुर के वजीरपुरा क्षेत्र में किराए के मकान में 10वीं की छात्रा का शव फंदे पर मिला।

शाजापुर में किराए के मकान में छात्रा का शव फंदे पर मिला पुलिस जांच में जुटी

Class 10 Student Found Dead in Rented House in Shajapur, Investigation Underway |

शाजापुर,(मध्य प्रदेश)। शाजापुर के वजीरपुरा क्षेत्र में एक किराए के मकान में छात्रा का शव फंदे पर मिला। रविवार को जिला अस्पताल में तीन डॉक्टरों के पैनल ने उसका पोस्टमार्टम किया। पैनल में एक महिला डॉक्टर सहित दो डॉक्टर शामिल रहे। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसे अंतिम संस्कार के लिए राजगढ़ जिले के उसके पैतृक गांव घटिया ले जाया गया।

छात्रा अपनी मां और छोटे भाई के साथ रहती थी

पुलिस के अनुसार, छात्रा अपनी मां और छोटे भाई के साथ रहती थी। घटना के समय उसकी मां काम पर गई थीं और छोटा भाई स्कूल में था, जिससे छात्रा घर में अकेली थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और किराए के मकान की बारीकी से तलाशी ली। लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु या सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है

मृतका कक्षा 10वीं की छात्रा थी

परिजनों ने बताया कि छात्रा के पिता का निधन कोरोना काल में हो गया था। इसके बाद परिवार वर्ष 2008 से शाजापुर में रह रहा था। मृतका कक्षा 10वीं की छात्रा थी। पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है। परिजनों और आसपास के लोगों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

यह भी पढ़ेंः चंदौली में 19.35 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Related to this topic: