UP News : उत्तर प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए शुरू हुई 'वर्टिकल व्यवस्था' (Vertical System) अपना मकसद पूर्ण करने में सफल साबित नहीं हो रही है।
UP News : उत्तर प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए शुरू हुई 'वर्टिकल व्यवस्था' (Vertical System) अपना मकसद पूर्ण करने में सफल साबित नहीं हो रही है। राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने यूपी पावर कार्पोरेशन पर यह आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि वर्टिकल - सिस्टम में बिलिंग में उपभोक्ताओं को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वर्मा ने बताया कि मंगलवार को उन्होंने मध्यांचल के लेसा सेंट्रल जोन में जाकर इस संबंध में जानकारी ली थी। उन्होंने वर्टिकल व्यवस्था को असुविधाजनक बताया।
वर्मा ने बताया कि सेंट्रल जोन में करीब 3.10 लाख बिजली उपभोक्ता आते हैं। यहां स्टाफ के नाम पर एक अधिशासी अभियंता एक उपखंड अधिकारी, 2 अवर अभियंता, 4 टीजी 2 हैं। यहां 250 बिलिंग संबंधी शिकायतें उपभोक्ताओं ने की हैं लेकिन शिकायतों का सही निस्तारण नहीं हो रहा है। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। वर्मा ने पूरी स्थिति मुख्य अभियंता रवि अग्रवाल को बताई और बिलिंग शाखा में मैनपावर बढ़ाने की मांग की।
इस व्यवस्था में अब बिजली विभाग के काम जैसे बिल सुधार, नया कनेक्शन और..
मालूम हो कि यूपी में बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए शुरू हुई 'वर्टिकल व्यवस्था' (Vertical System) लागू की गयी है। इस व्यवस्था में अब बिजली विभाग के काम जैसे बिल सुधार, नया कनेक्शन, और मेंटेनेंस को अलग-अलग टीमों या "वर्टिकल" में बांटा गया है, ताकि उपभोक्ताओं को ऑफिसों के चक्कर न लगाने पड़ें, काम जल्दी हो (जैसे 7 दिन में बिल ठीक, 10 दिन में नया कनेक्शन) और घर बैठे ऑनलाइन या हेल्पडेस्क के ज़रिए समाधान मिले, जिससे बेहतर सेवा मिल सके। इस व्यवस्था में, हर काम के लिए एक समर्पित अधिकारी होता है और फीडबैक के लिए कॉल भी आती है। हालांकि कुछ कर्मचारियों ने इस पर चिंता जताई है।अब राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने भी इस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/kangana-statement-on-rahul-gandhi-there-is-no-strength-in-character/100653