भोपाल। मप्र की राजधानी में 'विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस' के अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
भोपाल। मप्र की राजधानी में 'विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस' के अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान मध्य प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने प्रदेश के उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति सशक्त बनाने पर जोर दिया।
उपभोक्ताओं को जागरूक औऱ सकग बनाएं
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने अपील की कि उपभोक्ता अपने अधिकारों के प्रति पूरी तरह सजग और जागरूक रहें। उन्होंने कहा कि आज के समय में एक सशक्त और जागरूक उपभोक्ता ही एक मजबूत अर्थव्यवस्था की नींव होता है।
ठगी पर शिकायत करें
शिकायत करने में न हिचकिचाएं: उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि किसी भी उपभोक्ता के साथ किसी भी प्रकार की ठगी, धोखाधड़ी या सामान/सेवाओं में अनियमितता होती है, तो उन्हें चुप बैठने के बजाय बेझिझक इसकी शिकायत करनी चाहिए।
न्याय के लिए उपभोक्ता आवाज उठाएं
न्याय पाना हर उपभोक्ता का अधिकार: मंत्री ने जोर दिया कि कानून उपभोक्ताओं को सुरक्षा प्रदान करता है। उपभोक्ताओं को अपनी आवाज उठानी चाहिए ताकि उन्हें उचित न्याय मिल सके और बाजार में पारदर्शिता बनी रहे।
अपने अधिकार के प्रति जिद्दी बनें
खाद्य मंत्री ने उपभोक्ताओं को "जिद्दी" (अपने अधिकारों के लिए अड़े रहने वाला) बनने की सलाह दी है। उनका मानना है कि जब तक उपभोक्ता खुद सतर्क नहीं होगा और गलत के खिलाफ शिकायत नहीं करेगा, तब तक बाजार में सुधार लाना कठिन है।
प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
इस अवसर पर निबंध और पोस्टर प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया था, जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। साथ ही स्वैच्छिक उपभोक्ता संगठनों को भी उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
यह भी पढ़े: मप्र में चीतों की संख्या पहुंची 50 का आंकड़ा
https://www.primenewsnetwork.in/state/leopard-population-in-mp-reaches-historic-50/149537