प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

उज्जैन में बनेगा देश का पहला यूरिन-आधारित कैंसर...

उज्जैन में बनेगा देश का पहला यूरिन-आधारित कैंसर डिटेक्शन सेंटर

उज्जैन। शहर के विक्रम उद्योगपुरी स्थित मेडिकल डिवाइस पार्क में दक्षिण कोरियाई कंपनी ECDS (ईसीडीएस) ने अपनी नई मैन्युफैक्चरिंग...

उज्जैन में बनेगा देश का पहला यूरिन-आधारित कैंसर डिटेक्शन सेंटर

उज्जैन में बनेगा देश का पहला यूरिन-आधारित कैंसर डिटेक्शन सेंटर |

उज्जैन। शहर के विक्रम उद्योगपुरी स्थित मेडिकल डिवाइस पार्क में दक्षिण कोरियाई कंपनी ECDS (ईसीडीएस) ने अपनी नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट की स्थापना का कार्य शुरू कर दिया है। यह भारत में इस कंपनी की पहली फैक्ट्री होगी। कंपनी इस प्रोजेक्ट के पहले चरण में ₹780 करोड़ का निवेश कर रही है। अगले तीन वर्षों में कुल निवेश को बढ़ाकर ₹2,000 करोड़ से अधिक करने की योजना है।

500 लोगों को मिलेगा रोजगार

यूनिट के पहले चरण में लगभग 500 लोगों को रोजगार मिलेगा, जिसमें स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। यहां विशेष रूप से ऐसी किट्स बनाई जाएंगी, जो यूरिन टेस्ट (मूत्र परीक्षण) के माध्यम से शुरुआती चरण में ही कैंसर के लक्षणों की पहचान कर सकेंगी। इसके अलावा किडनी और डायबिटीज की जांच किट भी यहाँ तैयार होंगी।

अप्रैल 2027 से उत्पादन

इन उपकरणों के निर्माण में नैनोफाइबर और बायो-पॉलीमर जैसी उच्च-स्तरीय तकनीकों का उपयोग किया जाएगा। कंपनी का लक्ष्य अप्रैल 2027 तक उत्पादन शुरू करना है। यहाँ हर महीने लाखों की संख्या में डायग्नोस्टिक किट बनाने की तैयारी है।

महाकाल का आशीर्वाद लेकर शुरुआत

दक्षिण कोरियाई प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने निर्माण कार्य शुरू करने से पहले उज्जैन में भगवान महाकालेश्वर के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने विक्रम उद्योगपुरी में अपनी साइट का दौरा किया। कैंसर किट के अलावा, ECDS ग्रुप ने मध्य प्रदेश सरकार के साथ एविएशन (विमानन) और सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भी निवेश की इच्छा जताई है। साथ ही, कंपनी ने 2028 में होने वाले सिंहस्थ कुंभ मेले के लिए AI आधारित क्राउड मैनेजमेंट तकनीक देने का प्रस्ताव भी रखा है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/nuclear-arms-control-agreement-between-america-and-russia-ends/132101

 

Related to this topic: