प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर बिल्डर से 10 करोड़..

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर बिल्डर से 10 करोड़ की रंगदारी मांगी

अशोकनगर। जिले में खौफ का माहौल है। यहां के जाने-माने बिल्डर और कारोबारी अंकित अग्रवाल को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के...

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर बिल्डर से 10 करोड़ की रंगदारी मांगी

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर बिल्डर से 10 करोड़ की रंगदारी मांगी |

अशोकनगर। जिले में खौफ का माहौल है। यहां के जाने-माने बिल्डर और कारोबारी अंकित अग्रवाल को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर जान से मारने की धमकी मिली है और उनसे 10 करोड़ रुपये की भारी-भरकम फिरौती (रंगदारी) मांगी गई है।

​बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया

धमकी देने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया और अपना नाम 'हरि बॉक्सर' बताया है। उसने कारोबारी से सुरक्षा के बदले 10 करोड़ रुपये की मांग की गई है। आरोपी ने इंटरनेशनल नंबरों से व्हाट्सएप कॉल किए और फोन न उठाने पर व्हाट्सएप वॉयस नोट के जरिए धमकी दी।

​"तेरी हर डिटेल मेरे पास है"

​धमकी देने वाले शख्स ने वॉयस मैसेज में बड़े ही आक्रामक लहजे का इस्तेमाल किया है। उसने कहा,  ​"हमने जिसे भी फोन किया है, उसे आज तक नहीं छोड़ा। या तो हमने उसे मार दिया है या फिर उससे पैसे वसूल लिए हैं। मेरे पास तेरी और तेरे परिवार की पल-पल की. जानकारी है, इसलिए पैसे चुपचाप पहुंचा दे

​कैसे शुरू हुआ मामला?

अंकित अग्रवाल के मुताबिक, उन्हें पिछले कुछ समय से लगातार तीन अलग-अलग अंतरराष्ट्रीय नंबरों से कॉल आ रहे थे। शुरुआत में उन्होंने अनजान नंबर समझकर फोन नहीं उठाया, लेकिन बाद में जब वॉयस नोट्स आने शुरू हुए तो मामले की गंभीरता का पता चला। कॉल करने वाले ने खुद को 'हरि बॉक्सर' बताते हुए दावा किया कि वह लॉरेंस बिश्नोई के लिए काम करता है।

पुलिस की कार्रवाई

​इस सनसनीखेज धमकी के बाद कारोबारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी है और साइबर सेल की मदद से उन अंतरराष्ट्रीय नंबरों को ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है। यह जांच का विषय है कि क्या यह सचमुच गैंग का काम है या किसी ने नाम का इस्तेमाल कर डराने की कोशिश की है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/nuclear-arms-control-agreement-between-america-and-russia-ends/132101

Related to this topic: