प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

भोपाल में हिस्ट्रीशीटर पर जानलेवा हमला..

भोपाल में हिस्ट्रीशीटर पर जानलेवा हमला, पुलिस जांच में जुटी

MP News : भोपाल। राजधानी में आपराधिक घटनाओं का सिलसिला बदस्तूर जारी है। नया मामला शहर में हिस्ट्रीशीटर युवक पर कार सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े जानलेवा हमला कर दिया।

भोपाल में हिस्ट्रीशीटर पर जानलेवा हमला पुलिस जांच में जुटी

भोपाल में हिस्ट्रीशीटर पर जानलेवा हमला, पुलिस जांच में जुटी |

MP News : भोपाल। राजधानी में आपराधिक घटनाओं का सिलसिला बदस्तूर जारी है। नया मामला शहर में हिस्ट्रीशीटर युवक पर कार सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े जानलेवा हमला कर दिया। वारदात मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बिना नंबर प्लेट की गाड़ी में आये बदमाश

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बिना नंबर प्लेट की गाड़ियों में आए बदमाशों ने युवक की कार को रोका और उसे जबरन बाहर खींच लिया। इसके बाद सब्बल, हथौड़े और डंडों से युवक पर ताबड़तोड़ वार किए गए। हमलावरों ने युवक के हाथ-पैर तोड़ दिए और तब तक पीटते रहे, जब तक वह बेहोश नहीं हो गया।

वारदात के बाद हो गये फरार

हमले के दौरान बदमाशों ने युवक की कार में भी जमकर तोड़फोड़ की। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है।

आरोपियों की जल्द होगी गिरफ्तारी

दिनदहाड़े हुई इस घटना ने शहर की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/mayawati-said-interference-of-political-people-in-religious-works-has-increase/106184

 


 

Related to this topic: