प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • देहरादून: पुलिस ने 2,205 लोगों का सत्यापन किया, 24.90 लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया, ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत किया सत्यापन
  • देहरादून: खुलेआम शराब पीने पर 22 लोग गिरफ्तार, सड़क किनारे खड़े होकर पी रहे थे शराब, प्रेमनगर पुलिस ने शराबियों को किया गिरफ्तार
  • अमेठी: सड़क निर्माण के लिए जा रहा रोड-रोलर का चक्का बीच सड़क पर टूटा, चक्का टूटने से बीच सड़क पर लगा जाम, स्थानीय लोगों की मदद से चक्का हटवाया गया
  • प्रयागराज: बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत याचिका पर इलाहाबाद हाई कोर्ट में आज होगी सुनवाई, कोर्ट ने पहले राज्य सरकार से मांगा था जवाब
  • अमरोहा: कैंटीन संचालक को मारी गोली, मामूली कहासुनी के चलते की फायरिंग, पुलिस ने कराया अस्पताल में भर्ती, पुलिस मामले की जांच में जुटी
  • संभल: इस साल भी नहीं लगेगा सैय्यद सालार मसूद गाजी के नाम पर लगने वाला नेजा मेला, हाईकोर्ट में रिट पेंडिंग होने की वजह से नहीं लगेगा मेला
  • लखनऊ: बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या, लाश के कई टुकड़े कर नीले ड्रम में भरे, सिर, हाथ-पैर कई जगह फेंक चुका था, धड़ फेंकने की तैयारी में था
  • झांसी: अवैध शराब बिक्री की पोल खोल देने वाला एक वीडियो सामने आया, NH-27 किनारे स्थित ओम साईं नाथ होटल में अवैध शराब की बिक्री हो रही है
  • मेरठ: कपड़ा कारोबारी के मकान में लगी भीषण आग, हादसे में आग में झुलसे परिवार के 5 बच्चे और एक महिला की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

नॉर्थ गोवा में तेज रफ्तार थार की...

नॉर्थ गोवा में तेज रफ्तार थार की टक्कर से 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत

नॉर्थ गोवा में एक 19 वर्षीय दिल्ली निवासी युवक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया गया है।

नॉर्थ गोवा में तेज रफ्तार थार की टक्कर से 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत

Delhi teen held after speeding car kills 65-year-old man in Goa |

अंजुना (गोवा)। नॉर्थ गोवा में एक 19 वर्षीय दिल्ली निवासी युवक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया गया है। उसकी कार की दूसरी कार से हुई टक्कर में एक 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई थी।

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के हौज खास का निवासी है आरोपी

सब-डिवीजनल पुलिस अधिकारी (SDPO) विल्सन डी'सूजा के अनुसार, हौज खास के रहने वाला शौर्य गोयल 23 फरवरी को लापरवाही से गाड़ी चला रहा था, तभी एक जंक्शन पर उसकी कार दूसरी गाड़ी से टकरा गई। इस टक्कर में मध्य प्रदेश के रहने वाले 65 वर्षीय भगत राम शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया। कार में सवार चार अन्य लोग, जिनमें मृतक की पत्नी और एक तीन साल का बच्चा शामिल है, भी घायल हुए हैं।

मापुसा से अंजुना जाते समय तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

SDPO विल्सन डी'सूजा ने बताया कि 23 फरवरी, 2026 को दो वाहनों की टक्कर हुई थी। आरोपी का नाम शौर्य गोयल है, जिसकी उम्र 19 साल है और वह दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के हौज खास का निवासी है। वह अपनी महिंद्रा थार गाड़ी को मापुसा से अंजुना की ओर बहुत ही तेज और लापरवाही से चला रहा था। उसने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और दूसरी कार को टक्कर मार दी, जिसमें भगत राम शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में अस्पताल में उनकी मौत हो गई।

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा शव

डी'सूजा ने आगे बताया कि पोस्टमार्टम की सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद मृतक का शव उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि आरोपी पुलिस का सहयोग कर रहा है और दोनों वाहनों को पुलिस स्टेशन में रखा गया है। थार की टक्कर जिस कार से हुई थी, उसमें चार लोग सवार थे। मृतक की पत्नी का हाथ टूट गया है और तीन साल के बच्चे को मामूली चोटें आई हैं।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/india-israel-fta-prime-ministers-shared-vision-gains-momentum/145829

भारत–इज़राइल फ्री ट्रेड एग्रीमेंट की दिशा में बड़ा कदम, गोयल बोले – साझा दृष्टिकोण बन रहा है हकीकत

Related to this topic: