प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

औरंगाबाद में डेंगू-चिकनगुनिया रोकथाम को लेकर प्रशा

औरंगाबाद में डेंगू-चिकनगुनिया रोकथाम को लेकर प्रशासन अलर्ट, सभी विभागों को दिए निर्देश

औरंगाबाद में डेंगू और चिकनगुनिया की रोकथाम को लेकर जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने सभी विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। अधिकारियों को जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।

औरंगाबाद में डेंगू-चिकनगुनिया रोकथाम को लेकर प्रशासन अलर्ट सभी विभागों को दिए निर्देश

Dengue Free Aurangabad |

औरंगाबाद: डेंगू और चिकनगुनिया की रोकथाम व नियंत्रण को लेकर बुधवार को जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की समीक्षात्मक बैठक उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित की गई।

संबंधित विभागों को समन्वित प्रयास करने का दिया निर्देश

बैठक में डेंगू-चिकनगुनिया की रोकथाम के लिए विभिन्न विभागों के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित करने, विभागवार दायित्वों का निर्धारण करने और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला पदाधिकारी ने "डेंगू मुक्त औरंगाबाद" के लक्ष्य को जनभागीदारी के माध्यम से प्राप्त करने के लिए सभी संबंधित विभागों को समन्वित प्रयास करने का निर्देश दिया।

इन स्थानों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के दिए गए निर्देश

बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद एवं नगर पंचायतों को नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने, जलजमाव वाले स्थलों की तत्काल पहचान कर निकासी कराने, टायर, कबाड़, निर्माण स्थलों और खाली भूखंडों में पानी जमा नहीं होने देने, आवश्यकतानुसार फॉगिंग एवं एंटी-लार्वा गतिविधियां संचालित करने और बाजार व सार्वजनिक स्थलों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया।

जलजमाव हटाने और नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के दिए गए निर्देश

जिला शिक्षा पदाधिकारी को सभी विद्यालयों में डेंगू जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने, प्रत्येक शनिवार "ड्राई डे" मनाने, विद्यालय परिसर में जलजमाव नहीं होने देने और छात्रों के माध्यम से घर-घर डेंगू से बचाव का संदेश पहुंचाने का निर्देश दिया गया। वहीं, जिला पंचायती राज पदाधिकारी को ग्राम पंचायत स्तर पर स्वच्छता अभियान संचालित करने, ग्राम सभाओं में डेंगू जागरूकता को शामिल करने और वार्ड सदस्यों व मुखिया के माध्यम से जलजमाव हटाने और नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

जनजागरूकता अभियान चलाने पर दिया जोर

जीविका समूहों, आईसीडीएस व आंगनबाड़ी सेवाओं के माध्यम से भी ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने पर बल दिया गया। जिला जनसंपर्क पदाधिकारी को समाचार पत्र, सोशल मीडिया व एलईडी स्क्रीन के माध्यम से डेंगू से बचाव संबंधी संदेशों का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। 

ये भी पढे़ं- अरविंद केजरीवाल का केंद्र पर हमला, बोले- 'E20 पेट्रोल थोपकर 30 करोड़ पुरानी गाड़ियां कबाड़ बनाना चाहती है मोदी सरकार'
 

Related to this topic: