विदिशा। सिरोंज में एक यूनानी डॉक्टर ने एक्सपायर सिरप छह माह के बच्चे को पिला दिया। इससे बच्चे की तबियत और बिगड़ गई है। बाद में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने डाक्टर को हिरासत में लेकर क्लिनिक सील कर दिया..
Madhya Pradesh : विदिशा। सिरोंज में एक यूनानी डॉक्टर ने एक्सपायर सिरप छह माह के बच्चे को पिला दिया। इससे बच्चे की तबियत और बिगड़ गई है। बाद में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने डाक्टर को हिरासत में लेकर क्लिनिक सील कर दिया है। मालूम हो कि सिंरोज के रहने वाले अनिल अहिरवार अपने बच्चे हर्षित को गुरुवार दोपहर देहली क्लीनिक पर लेकर गए थे।
वहीं डॉक्टर अजीत उद्दीन ने जांच की और कुछ दवा दी। घर लौटने पर बच्चे की हालत बिगड़ने लगी और वह बेसुध हो गया। पिता फिर क्लीनिक लेकर गए, वहीं अजीत उद्दीन ने उन्हें सरकारी अस्पताल जाने के लिए कहा। सरकारी अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। अनिल अहिरवार ने पुलिस और बीएमओ कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है।
इधर, घटना की जानकारी पर पुलिस प्रशासन सक्रिय हुआ। रात 8 बजे बीएमओ डॉ. नीरज पंथी, डॉ. गोलू खत्री, अस्पताल के कर्मचारी, पुलिस और राजस्व विभाग की टीम क्लीनिक पहुंची। जांच में क्लीनिक में बची बड़ी मात्रा में एक्सपायरी दवा, ड्रिप औऱ अन्य चिकित्सा उपकरण मिले। इन में से कई चीजों के प्रयोग की अनुमति अजीत उद्दीन को नहीं है। टीम ने पंचनामा बनाया और क्लीनिक को सील कर दिया। सिऱॉज थाने में मर्ग कायम कर अजीत उद्दीन को पूछताछ के लिए बुलाया गया और उनके बयान दर्ज किये गए।
इधर, बीएलओ डॉ. नीरज पंथी ने पुष्टि की कि बच्चे को दी गई दवा में रोगन काहू नामक एक सिरप भी शामिल है। उसकी एक्सपायरी 2024 तक ही थी। बीएलओ ने बताया कि बच्चे को मृत लाया गया था, लेकिन दूसरी तरफ परिजन का आरोप है कि क्लीनिक पर इलाज करवाया गया था। वहीं दवा देने के बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ी गई। शिकायत के बाद जांच के लिए टीम पहुंची। जांच के दौरान डाक्टर नहीं मिला। यह क्लीनिक यूनानी का है। एलोपैथी दवा रखने और देने का अधिकार नहीं है। डॉक्टर को नोटिस देकर पूछताछ की जाएगी।
https://www.primenewsnetwork.in/state/an-eighth-grade-student-jumped-from-the-third-floor-of-an-international-school/99177